Aishwarya Rai And Aaradhya Bachchan Raksha Bandhan: रक्षाबंधन पर जब पूरा परिवार एक साथ नजर आए तो तस्वीर अपने आप खास बन जाती है। हाल ही में ऐश्वर्या राय की भाभी श्रीमा ने सोशल मीडिया पर राखी सेलिब्रेशन की फोटो शेयर की। तस्वीर में ऐश्वर्या, उनके भाई-भाभी, भतीजे, मां और बिटिया बहुत खुश नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि इस पूरे फ्रेम में किसी भारी-भरकम सजावट या बहुत ज्यादा दिखावे के बजाय परिवार का साथ और सादगी सबसे ज्यादा ध्यान खींचता है।
टाइम्स नाऊ नवभारत पर यह भी पढ़ें - शादी के 5 महीने बाद अलग हुए बादशाह और ईशा
फैशन के लिहाज से भी मां-बेटी का लुक काफी सहज है। ऐश्वर्या ने सफेद रंग का सिंपल और कम्फर्टेबल कुर्ता चुना है। खुले बालों और हल्के मेकअप के साथ उनका पूरा अंदाज काफी नेचुरल नजर आता है। मां के साथ बिटिया आराध्या का रक्षाबंधन लुक भी एकदम ही सिंपल और सुंदर था।
ऐश्वर्या का सादा लेकिन खूबसूरत लुक
ऐश्वर्या का सफेद आउटफिट उनकी पूरी तस्वीर को शांत और एलिगेंट एहसास देता है। तस्वीर में वह बहुत आराम से परिवार के साथ नजर आ रही हैं। उनके स्टाइल की खासियत यही दिखती है कि उन्होंने कपड़ों को जरूरत से ज्यादा सजाने के बजाय सादगी को ही अपने लुक की खासियत बनाया है।
सफेद रंग के साथ खुले बाल उनके चेहरे को सॉफ्ट लुक देते हैं। किसी बड़े जेवर या बहुत ज्यादा सजावट के बजाय उनका पूरा अंदाज काफी हल्का रखा गया है। बेशक ही ऐश्वर्या जैसी नेचुरल ब्यूटी पर इस तरह के लुक्स काफी सूट करते हैं।
आराध्या ने भी रखा सिंपल अंदाज
मां जैसे आराध्या का लुक भी बहुत सादा और प्यारा था। इस तस्वीर में सफेद शर्ट और डार्क रंग की पैंट में नजर आ रही हैं। उनका लुक काफी कैजुअल है और उसमें किसी तरह की हैवी ज्वेलरी या मेकअप नहीं दिखाई देता। खुले बालों और हल्के नेचुरल लुक के साथ वह बिल्कुल सहज नजर आ रही हैं।
मां-बेटी की तस्वीर में दिखी ट्विनिंग
ऐश्वर्या और आराध्या अक्सर ही कपड़ों की ट्विनिंग करती नजर आई हैं। राखी के लिए भी दोनों ने हल्के और सादे रंगों को चुना है, जिसकी वजह से मां-बेटी की तस्वीर में एक तरह की सॉफ्ट ट्विनिंग दिखाई देती है।
ऐश्वर्या और आराध्या के साथ साथ उनकी भाभी श्रीमा और मां ने भी कुर्ती पहनी हुई थी। हरे सलवार सूट में श्रीमा राय बहुत ही ज्यादा सुंदर दिखीं। वहीं गुलाबी कुर्ता सेट ऐश्वर्या की मम्मी पर भी जम रहा था। ऐश्वर्या के भाई और उनके बेटे भी त्योहार के लिए एकदम ट्रेडिशनल अंदाज में तैयार हुए थे।
