दुनिया

तुर्की से प्रतिबंध हटाएगा अमेरिका? राष्ट्रपति ट्रंप F-35 फाइटर जेट बेचने पर कर रहे विचार

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि अमेरिका तुर्की से वे प्रतिबंध हटाएगा जो अंकारा द्वारा रूसी मिसाइल डिफेंस सिस्टम खरीदने के बाद लगाए गए थे।

Image

अमेरिका तुर्की से वे प्रतिबंध हटाएगा (फाइल फोटो)

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि अमेरिका तुर्की से वे प्रतिबंध हटाएगा जो अंकारा द्वारा रूसी मिसाइल डिफेंस सिस्टम खरीदने के बाद लगाए गए थे। इस खरीद की वजह से तुर्की को F-35 फाइटर जेट प्रोग्राम से बाहर कर दिया गया था। तुर्की को अमेरिकी प्रोग्राम में पूरी तरह से वापस शामिल करने से पहले अभी भी कई कानूनी अड़चनें हैं, लेकिन 'काउंटरिंग अमेरिकाज़ एडवर्सरीज़ थ्रू सैंक्शंस एक्ट' (CAATSA) के तहत लगाए गए प्रतिबंधों को हटाने से अंकारा के लिए F-35s तक फिर से पहुंच बनाने की प्रक्रिया आसान हो जाएगी।

यह तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन का एक मुख्य लक्ष्य है और ट्रंप ने भी भविष्यवाणी की है कि आखिरकार ऐसा होगा। अंकारा में राष्ट्रपति भवन में एर्दोगन के साथ बैठक के दौरान एक सवाल के जवाब में ट्रंप ने कहा, 'हम प्रतिबंध हटाने जा रहे हैं, ठीक है?'

उन्होंने कहा कि कैबिनेट अधिकारी इस मामले पर काम कर रहे हैं। इससे पहले, उन्होंने कहा था कि तुर्की को F-35s बेचने की संभावना पर 'निश्चित रूप से विचार किया जाएगा।'

NATO की बैठक तुर्किये में शुरू

उत्तर अटलांटिक संधि सगंठन (NATO) की बैठक तुर्किये में शुरू हो गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी अंकारा पहुंच गए हैं। अंकारा हवाई अड्डे पर तुर्किये के राष्ट्रपति एर्दोगन ने अमेरिकी राष्ट्रपति का स्वागत किया। दो दिनों तक चलने वाली इस बैठक में नाटो के रक्षा बजट एवं यूक्रेन को सैन्य मदद देने सहित क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है। तुर्किये के लिए रवाना होने से पहले ट्रंप ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वह एर्दोगन की वजह से नाटो समिट में हिस्सा लेने के लिए जा रहे हैं। एर्दोगन को उन्होंने 'अपना मित्र और महान नेता बताया।'

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article