प्रधानमंत्री मोदी ने इंडोनेशिया के जकार्ता में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि 'इंडोनेशिया हो या भारत... हम दोनों ही देश विकास के लिए अधीर हैं। हमारे पास न रूकने का मौका है, न थमने का।आज भारत की अर्थव्यवस्था... दुनिया की growth को drive करने में बड़ी भूमिका निभा रही है।जब दुनिया पर कोरोना का इतना बड़ा संकट आया, तो भी भारत की अर्थव्यवस्था ठप्प नहीं पड़ी।जब वेस्ट एशिया का इतना बड़ा संकट चल रहा था, तब भी भारत की अर्थव्यवस्था थमी नहीं।'
'यहां भारत का गाना 'कुछ कुछ होता है...बहुत ही लोकप्रिय'
पीएम मोदी ने कहा- 'यहां मैं जहां-जहां गया, जिस किसी से मिला, हर चेहरे पर भारत के प्रति प्रेम, सम्मान और आत्मीयता साफ दिखाई दी। मैंने देखा कि यहां भारत का गाना 'कुछ कुछ होता है...' बहुत ही लोकप्रिय है। आज मैंने प्रेसिडेंट प्रबोवो से इस पर कहा कि जब भारत-इंडोनेशिया साथ मिलकर चलते हैं तो कुछ कुछ से भी आगे बढ़कर बहुत कुछ होता है। आज मुझे सुबह ही इंडोनेशिया का सर्वोच्च सम्मान प्राप्त करने का भी सौभाग्य मिला। इंडोनेशिया का सर्वोच्च सम्मान... ये 140 करोड़ भारतीयों का यश है। ये पुरस्कार इंडोनेशिया और भारत की घनिष्ठ मित्रता का एक और प्रतीक है।'
'प्रेसिडेंट प्रबोवो ने कहा कि उनमें इंडिया का डीएनए'
पीएम मोदी ने कहा-'आज प्रेसिडेंट प्रबोवो ने कहा कि उनमें इंडिया का डीएनए है। आपके इस वाक्य ने भारतीयों के दिलों को छू लिया था।और ये डीएनए Mutual Trust से बना है, साझी विरासत से बना है, साझा स्मृतियों से बना है। भारत और इंडोनेशिया का रिश्ता सभ्यताओं का है, सागर का है।' उन्होंने आगे कहा- 'भारत अपने समुद्री क्षेत्र को मजबूत करने के लिए बंदरगाहों को आधुनिक बना रहा है, नए जहाज बना रहा है और समुद्री रास्तों की खोज कर रहा है; ऐसे में इंडोनेशिया हमारा एक बहुत अच्छा दोस्त है। इंडोनेशिया हो या भारत, हमारा साझा लक्ष्य विकास है। हम न तो इंतज़ार कर सकते हैं और न ही रुक सकते हैं।'
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Video:'भारत विस्तारवाद नहीं, विकासवाद की नीति पर...इंडोनेशिया की संसद से पीएम मोदी का संदेश
'भारत और इंडोनेशिया के बीच का रिश्ता सभ्यताओं का रिश्ता'
पीएम बोले- 'भारत और इंडोनेशिया के बीच का रिश्ता सभ्यताओं का रिश्ता है।साम्राज्य बने और मिटे, और वैश्विक राजनीति बदली, लेकिन भारत और इंडोनेशिया के बीच का यह अटूट बंधन हमेशा बना रहा है।यही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। आज कल दुनिया में फुटबॉल फीवर चल रहा है। यहां इंडोनेशिया में भी फुटबॉल की दीवानगी जबरदस्त है।आप सभी वो एनर्जी, वो जोश... यहां भी लेकर आए हैं, और दिखाई दे रहा है। और एक अजब संयोग बना है कि जब भी मैं इंडोनेशिया आया हूं, फीफा वर्ल्ड कप का तूफान छाया होता है। लेकिन इंडोनेशिया में रहने वाले आप सभी लोग मैन ऑफ द मैच हैं। आज का ये आयोजन भव्य भारत की जीती-जागती तस्वीर बने हैं।
'ये गति, ये प्रगति...ऐसे ही नहीं आई है'
पीएम बोले- 'ये गति, ये प्रगति... ऐसे ही नहीं आई है। भारत ने एक के बाद एक रिफॉर्म्स किए हैं, हमने लगातार परफॉर्म किया है... इसलिए आज देश ट्रांसफॉर्म हो रहा है। रिफॉर्म्स, परफॉर्म, ट्रांसफॉर्म... इस मंत्र को लेकर हम चल रहे हैं भारत की growth में जो speed और scale है... उसको एक line में बताना हो तो मैं कहूंगा... 1.4 billion aspirations in motion'
