देश

'BJP-RSS को धर्म की समझ नहीं', राहुल गांधी ने बताया असभ्य, लालची और जातिवादी

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बीजेपी और RSS पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों संगठन असभ्य, लालची, जातिवादी और पुरुषवादी हैं तथा उन्हें भारतीय आध्यात्मिक और धार्मिक परंपराओं की कोई समझ नहीं है।

Image

राहुल गांधी ने बीजेपी पर साधा निशाना। PTI

Photo : PTI

Rahul Gandhi on BJP-RSS: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भारतीय आध्यात्मिक और धार्मिक परंपराओं को लेकर बीजेपी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए दोनों संगठनों की तीखी आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी और RSS को भारत की आध्यात्मिक और धार्मिक परंपराओं की बिल्कुल समझ नहीं है।

राहुल गांधी ने क्या लिखा?

राहुल गांधी ने अपनी पोस्ट में लिखा, “जितना अधिक मैं भारतीय आध्यात्मिक और धार्मिक परंपराओं को समझने की कोशिश कर रहा हूं, उतना ही यह स्पष्ट होता जा रहा है।” इसके बाद उन्होंने बीजेपी और आरएसएस पर निशाना साधते हुए उन्हें असभ्य, लालची, जातिवादी और पुरुषवादी बताया। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि इन संगठनों को भारतीय आध्यात्मिक और धार्मिक परंपराओं की बिल्कुल समझ नहीं है।

राहुल गांधी के इस बयान में बीजेपी और आरएसएस की विचारधारा को लेकर उनकी आलोचना साफ नजर आती है। उन्होंने भारतीय आध्यात्मिक और धार्मिक परंपराओं की अपनी समझ का जिक्र करते हुए दोनों संगठनों पर सवाल उठाए हैं।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article