दुनिया

ट्रंप का बढ़ रहा PAK प्रेम, दो माह में असीम मुनीर का दूसरा अमेरिका दौरा; क्या होगा बड़ा 'खेल'

Asim Munir US Visit: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक तरफ भारत पर 'टैरिफ बम' फोड़ा तो दूसरी तरफ पाकिस्तानी सेना के चीफ और फील्ड मार्शल आसीम मुनीर को पुचकार रहे हैं। आसीम मुनीर एक बार फिर अमेरिका जाने वाले हैं। उनका दो माह के भीतर यह दूसरा अमेरिका दौरा होगा।

Image

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (बाएं) और पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर (दाएं) (फाइल फोटो: AP)

Photo : AP

Asim Munir US Visit: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक तरफ भारत पर 'टैरिफ बम' फोड़ा तो दूसरी तरफ पाकिस्तानी सेना के चीफ और फील्ड मार्शल आसीम मुनीर को पुचकार रहे हैं। आसीम मुनीर एक बार फिर अमेरिका जाने वाले हैं। उनका दो माह के भीतर यह दूसरा अमेरिका दौरा होगा।

माइकल कुरिला के विदाई समारोह में शामिल होंगे मुनीर

पाकिस्तानी न्यूज साइट डॉन के मुताबिक, असीम मुनीर अमेरिका की यात्रा करने वाले हैं। वह अमेरिकी सेना के जनरल और यूनाइटेड स्टेट्स सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के कमांडर माइकल कुरिला के विदाई समारोह में सम्मिलित होंगे। इस दौरान वह माइकल कुरिला को पाकिस्तानी सरकार के निशान-ए-इम्तियाज (सैन्य) सम्मान से भी नवाजेंगे।

इससे पहले असीम मुनीर ने जून में वॉशिंगटन का दौरा किया था। उस वक्त उन्होंने राष्ट्रपति ट्रंप के साथ व्हाइट हाउस में लंच किया था। इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस या वाशिंगटन स्थित पाकिस्तान दूतावास की ओर असीम मुनीर की यात्रा के बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन उन्होंने पिछली यात्रा के दौरान असीम मुनीर ने संकेत दिया था कि वह इस साल के आखिरी में फिर से अमेरिका की यात्रा कर सकते हैं।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article