वर्ल्ड सिनेमा

International Emmy Awards 2026 में भारत को लगा झटका, देखें विनर लिस्ट

International Emmy Awards 2026 में भारत की दोनों एंट्री खाली हाथ लौटीं। Vir Das और 'Real Kashmir Football Club' को जीत नहीं मिली। देखें फुल विनर लिस्ट...

Image

इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स की विनर लिस्ट (pic credit-instagram)

International Emmy Awards 2026: 54वें इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स (International Emmy Awards 2026) का आयोजन सोमवार को न्यूयॉर्क के मैनहैटन स्थित न्यूयॉर्क हिल्टन में हुआ। इस साल भारत को दो कैटेगरी में जीत की उम्मीद थी, लेकिन दोनों ही एंट्री अवॉर्ड जीतने में नाकाम रहीं। सोनी लिव की स्पोर्ट्स ड्रामा सीरीज 'रियल कश्मीर फुटबॉल क्लब' और वीर दास के नेटफ्लिक्स कॉमेडी स्पेशल 'फूल वॉल्यूम' को नॉमिनेशन मिला था, लेकिन दोनों को खाली हाथ लौटना पड़ा। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-कानूनी पचड़े में फंसे Ramayana के मेकर्स, जानें पूरी बात)

भारत की दोनों एंट्री नहीं जीत पाईं अवॉर्ड

भारत की ओर से 'रियल कश्मीर फुटबॉल क्लब' को बेस्ट ड्रामा सीरीज और वीर दास के शो 'फूल वॉल्यूम' को बेस्ट कॉमेडी सीरीज कैटेगरी में जगह मिली थी। हालांकि, बेस्ट ड्रामा सीरीज का अवॉर्ड फ्रांस की पीरियड ड्रामा सीरीज 'करेम' ने जीता। यह सीरीज फ्रांस के मशहूर शेफ एंटोनिन करे‍म की जिंदगी पर आधारित है। उन्होंने गरीबी से निकलकर खाने की दुनिया में खास पहचान बनाई थी। इस कैटेगरी में 'रियल कश्मीर फुटबॉल क्लब' के अलावा 'ए थाउजेंड ब्लोज' और अर्जेंटीना की सीरीज 'मेनेम' भी मुकाबले में थीं। खास बात तो ये है कि विजय सेतुपति एक अवॉर्ड प्रेजेंटर के रूप में इस समारोह का हिस्सा बने थे। इस दौरान की उनकी फोटोज इंटरनेट पर वायरल हो रही है।

यहां देखें विनर लिस्ट-

1 बेस्ट एक्टर (Best Actor) बॉबी स्कोफील्ड – 'अनफॉरगिवेबल'

2. बेस्ट एक्ट्रेस (Best Performance by an Actress): मोना मीना लियोन – 'होली शिट'

3. बेस्ट ड्रामा सीरीज (Drama Series): 'करेम' (Carême)

4. बेस्ट कॉमेडी सीरीज (Comedy Series): 'डिविजन पालेरमो – सीजन 2' (División Palermo – Season 2)

5. बेस्ट डॉक्यूमेंट्री (Documentary): 'लुई थेरॉक्स: द सेटलर्स'

6. बेस्ट करंट अफेयर्स (Current Affairs): 'एक्सपोजर: ब्रेकिंग रैंक्स – इनसाइड इजरायल्स वॉर'

7. बेस्ट किड्स एनिमेशन (Kids: Animation): 'द स्केयरक्रोज वेडिंग'

8. बेस्ट किड्स फैक्टुअल एंड एंटरटेनमेंट (Kids: Factual & Entertainment): 'हॉरिबल साइंस'

9. बेस्ट किड्स लाइव-एक्शन (Kids: Live-Action): 'डेक्स्टर प्रॉक्टर द टेन ईयर ओल्ड डॉक्टर'

10. बेस्ट न्यूज (News): 'द वर्ल्ड: 24 आवर्स इन द किल जोन'

11. बेस्ट नॉन-स्क्रिप्टेड एंटरटेनमेंट (Non-Scripted Entertainment): 'एजुकेटिंग यॉर्कशायर – सीजन 2'

12. बेस्ट शॉर्ट-फॉर्म सीरीज (Short-Form Series): 'डी क्लास वैन 2000' (द क्लास ऑफ 2000)

13. बेस्ट स्पोर्ट्स डॉक्यूमेंट्री (Sports Documentary): 'द फिलिप्सटाउन वायरकार ग्रां प्री'

14. बेस्ट टीवी मूवी/मिनी सीरीज (TV Movie/Mini-Series): 'प्रिजनर 951'

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article