भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के महान कलाकारों में से एक और इंडस्टी में हीमैन के नाम से पहचाने जाने वाले धर्मेंद्र की आज पहली डेथ एनिवर्सिरी है। इस मौके पर बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के लोग इमोशनल नजर आ रहे हैं और लगातार हीमैन को याद करके पोस्ट कर रहे हैं। इंडस्ट्री के मशहूर डायरेक्टर अनिल शर्मा ने कुछ देर पहले ही सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र के लिए एक इमोशनल पोस्ट लिखा है और बताया है कि भले ही उन्हें गुजरे हुए एक साल हो चुका हो लेकिन वो अब भी उन्हें बहुत याद आते हैं। उनके साथ गुजारे पल आज भी अनिल शर्मा के दिल में ताजा हैं। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Dhurandhar 2 को पछाड़कर Ramayana ने बना डाला गजब ही रिकॉर्ड
Anil Sharma ने किया Dharmendra की याद में पोस्ट
डायरेक्टर अनिल शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर धर्मेंद्र की तस्वीरों को मिलाकर एक वीडियो बनाकर पोस्ट किया है। इन तस्वीरों के जरिए उन्होंने धरम पाजी का सफर दिखाने की कोशिश की है। वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, "एक बरस पल में गुजर गया। 24 नवम्बर 2025 आप गए... मगर दिलों से यादों से कहां जाएंगे? धर्मेंद्र सदा हैं, सदा रहेंगे हर दिल में। हम आपको मिस करते हैं सर। कितने लम्बे कितनी बातें रह रहा के याद आती हैं आपकी।" TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Dharmendra को याद कर भावुक हुईं Hema Malini, बोलीं 'वह सिर्फ मेरे पति नहीं, मेरी पूरी दुनिया...'
बहुत कम लोगों को पता है कि डायरेक्टर अनिल शर्मा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत धर्मेंद्र पाजी की फिल्म से ही की थी। उस वक्त धर्मेंद्र बच्चे थे और धीरे-धीरे वो इंडस्ट्री में आगे बढ़े और फिर उन्होंने देओल परिवार के साथ खूब काम किया। देओल परिवार ने अपने करियर की सफल फिल्में अनिल शर्मा के साथ ही दी हैं। अपने से लेकर गदर और गदर 2 तक ना जाने कितनी ही सफल फिल्में अनिल शर्मा ने देओल परिवार के लिए दीं और सफलता के नए शिखर को छुआ। वैसे आपको धरम पाजी की कौन सी फिल्म सबसे ज्यादा पसंद है, हमें कमेंट में जरूर बताएं?
