दुनिया

'पुतिन हमारे सबसे प्रिय कॉमरेड...', तानाशाह किम जोंग बोले- रूस के साथ हमेशा खड़ा रहेगा उत्तर कोरिया

North Korea Russia Relations: उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को अपना सबसे प्रिय कॉमरेड करार देते हुए कहा कि उनका देश हमेशा मास्को के साथ खड़ा रहेगा। किम जोंग ने कहा कि डीपीआरके (डेमोक्रेटिक पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ कोरिया) सरकार की द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने की दृढ़ इच्छाशक्ति है।

Image

उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन (बाएं) और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (दाएं) (फाइल फोटो)

Photo : AP

North Korea Russia Relations: उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को अपना सबसे प्रिय कॉमरेड करार देते हुए कहा कि उनका देश हमेशा मास्को के साथ खड़ा रहेगा। किम जोंग ने पुतिन को भेजे एक संदेश में यह बातें कही हैं।

अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी रायटर के मुताबिक, रूस दिवस के मौके पर मॉस्को को भेजे एक संदेश में किम जोंग ने पुतिन को 'सबसे प्रिय कॉमरेड' बताया और उनके द्विपक्षीय संबंधों की प्रशंसा की। किम के हवाले से कहा गया कि डीपीआरके (डेमोक्रेटिक पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ कोरिया) सरकार और मेरी खुद की डीपीआरके-रूस संबंधों को आगे बढ़ाने की दृढ़ इच्छाशक्ति है।

बकौल रिपोर्ट, किम जोंग उन ने पुतिन को रूस दिवस की बधाई भेजी है। सनद रहे कि इस साल की शुरुआत में प्योंगयांग ने पहली बार पुष्टि की थी कि उसने महीनों की चुप्पी के बाद किम जोंग उन के निर्देश पर यूक्रेन के खिलाफ जंग में रूस की मदद के लिए अपनी सेना भेजी थी।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article