दुनिया

लॉस एंजिलिस में कर्फ्यू वाली पहली रात, हिरासत में लिए गए 20 से ज्यादा लोग; प्रदर्शनकारियों को किया गया तितर-बितर

Los Angeles Protest: पुलिस ने लॉस एंजिलिस शहर में लागू किए गए कर्फ्यू की पहली रात को 20 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि पांच दिनों के विरोध-प्रदर्शन के बाद प्रदर्शनकारियों द्वारा तोड़फोड़ और चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए कर्फ्यू लगाना आवश्यक था।

Image

लॉस एंजिलिस में कर्फ्यू

Photo : AP

Los Angeles Protest: पुलिस ने लॉस एंजिलिस शहर में लागू किए गए कर्फ्यू की पहली रात को 20 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आव्रजन नीति के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे सैकड़ों प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए भीड़ नियंत्रण हथियारों का इस्तेमाल किया।

कहां लगाया गया कर्फ्यू?

अधिकारियों ने बताया कि पांच दिनों के विरोध-प्रदर्शन के बाद प्रदर्शनकारियों द्वारा तोड़फोड़ और चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए कर्फ्यू लगाना आवश्यक था। लॉस एंजिलिस की मेयर कैरेन बास ने मंगलवार को शहर के मुख्य क्षेत्र में ‘‘तोड़फोड़ और लूटपाट को रोकने के लिए’’ कर्फ्यू लगा दिया।

बास ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उन्होंने स्थानीय आपातकाल की घोषणा कर दी है। कर्फ्यू शहर के मुख्य क्षेत्र के एक वर्ग मील (2.59 वर्ग किलोमीटर) इलाके में लागू रहेगा, जिसमें वह क्षेत्र भी शामिल है, जहां शुक्रवार से विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं।

लॉस एंजिलिस के पुलिस प्रमुख जिम मैकडॉनेल के अनुसार, शनिवार से शहर में ‘‘गैरकानूनी और खतरनाक व्यवहार’’ की घटनाएं बढ़ रही थीं। उन्होंने कहा, ‘‘पूरे लॉस एंजिलिस में लगातार कई दिनों से बढ़ रही अशांति के बाद जान माल की रक्षा के लिए कर्फ्यू एक आवश्यक उपाय है।’’

आव्रजन एजेंट को दे रहे सुरक्षा

इससे पहले मंगलवार को, ‘नेशनल गार्ड’ के कर्मियों ने लॉस एंजिलिस में लोगों की गिरफ्तारियां करते समय आव्रजन एजेंट को सुरक्षा प्रदान करना शुरू कर दिया। अमेरिकी आव्रजन एवं सीमा शुल्क प्रवर्तन (ICE) द्वारा मंगलवार को पोस्ट की गई तस्वीरों में नेशनल गार्ड के कर्मी उन अधिकारियों को सुरक्षा देते दिखाई दे रहे हैं, जो लोगों की गिरफ्तारियां कर रहे हैं।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article