दुनिया

नाइजीरिया में नाव हादसे में 25 लोगों की मौत, 14 लापता; खराब मौसम बन रहा राहत और बचाव कार्य में बाधा

उत्तरी नाइजीरिया के योबे राज्य में एक यात्री नाव के पलटने से कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई। जबकि 14 लोग अब भी लापता हैं। योबे राज्य आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी ने रविवार को इस बारे में जानकारी दी।

Image

प्रतीकात्मक तस्वीर

Photo : iStock

उत्तरी नाइजीरिया के योबे राज्य में एक नाव (कैनो) पलटने से कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई और 14 लोग अभी भी लापता हैं। समाचार एजेंसी एपी की रिपोर्ट के मुताबिक, यह हादसा शनिवार शाम को तब हुआ जब नाव पर लगभग 52 लोग सवार थे और यह यात्रा के दौरान पलट गई। 13 लोगों को अब तक बचा लिया गया है, लेकिन रेस्क्यू ऑपरेशन अभी जारी है।

योबे राज्य आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी ने बताया कि नाव स्थानीय निवासियों को लेकर जा रही थी जो स्थानीय बाजार गए थे।

उन्होंने यह भी बताया कि जब नाव पलटी उस वक्त उस पर कुल 52 यात्री सवार थे। इनमें से 13 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया,जिन्हें फिलहाल चिकित्सकीय सहायता दी जा रही है। वहीं, 14 लोगों की खोज की जा रही है। बचाव अभियान जारी है। सुरक्षा एजेंसियां,आपातकालीन कर्मी और स्थानीय समुदाय के स्वयंसेवक लापता यात्रियों का पता लगाने और शवों की बरामदगी के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं।

Shiv Shukla
शिव शुक्लाauthor

शिव शुक्ला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में कार्यरत एक अनुभवी न्यूज राइटर हैं। छह वर्षों के पेशेवर अनुभव के साथ वे डिजिटल पत्रकारिता में तेज, सटीक और प्रभावी कंटेंट तैयार करने के लिए पहचाने जाते हैं। वह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों, राजनीतिक घटनाक्रमों और गहन विश्लेषण पर विशेष पकड़ रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज कवरेज, लाइव ब्लॉग, एक्सप्लेनर और एनालिसिस आर्टिकल तैयार करने में उन्हें विशेषज्ञता हासिल है। शिव शुक्ला 8,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित कर चुके हैं। मजबूत न्यूज सेंस, विश्लेषण क्षमता और स्पष्ट लेखन शैली उनकी खासियत है। उन्हें नए स्थानों की यात्रा करना और किताबें पढ़ने का शौक है, जो उनकी लेखन शैली एवं दृष्टिकोण को और समृद्ध बनाता है।

और पढ़ें
End of Article