दुनिया

नाइजीरिया में बंदूकधारियों का कहर, गोलीबारी में खून से लाल हुआ गांव; 30 से अधिक की मौत, कइयों को किया अगवा

Nigeria Firing: उत्तरी नाइजीरिया के एक गांव में बंदूकधारियों ने एक गांव पर अंधाधुंध गोलियां बरसाईं हैं। इस हमले में 30 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बंदूकधारियों के हमले में 30 से ज्यादा लोग मारे गए, जबकि कईयों को अगवा कर लिया गया।

Image

नाइजीरिया में अंधाधुंध गोलीबारी (फाइल फोटो)

Nigeria Firing: उत्तरी नाइजीरिया के एक गांव में बंदूकधारियों ने एक गांव पर अंधाधुंध गोलियां बरसाईं। इस हमले में 30 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बंदूकधारियों के हमले में 30 से ज्यादा लोग मारे गए, जबकि कईयों को अगवा कर लिया गया।

कब हुआ हमला

पुलिस के अनुसार, शनिवार शाम हथियारबंद हमलावरों ने नाइजर राज्य के बोर्गु स्थानीय प्रशासनिक क्षेत्र के कसुवन-दाजी गांव पर हमला किया। बंदूकधारियों ने गांव में घुसते ही अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। इसके अलावा उन्होंने स्थानीय बाजार और कई घरों को आग के हवाले कर दिया। नाइजर राज्य पुलिस के प्रवक्ता वासियू अबियोदुन ने एक बयान में बताया कि सुरक्षा बलों को लोगों की तलाश के लिए तैनात किया गया है।

अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी एपी के मुताबिक, कम से कम दो ग्रामीणों ने मृतकों की संख्या 37 बताई और आशंका जताई कि यह संख्या इससे भी अधिक हो सकती है, क्योंकि रविवार तक कुछ लोग लापता थे। ग्रामीणों ने यह भी कहा कि सुरक्षा बल अब तक इलाके में नहीं पहुंचे हैं, जो पुलिस के उस दावे का खंडन करती है कि उन्होंने अपहृत लोगों की तलाश के लिए अधिकारी तैनात किए हैं।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article