दुनिया

इंडोनेशिया के जावा द्वीप में अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन ने मचाई तबाही, 16 की मौत; 9 लापता

Indonesia Flash Floods: इंडोनेशिया में भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ की चपेट में आने से 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि कम से कम नौ लापता बताए जा रहे हैं। स्थानीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के प्रमुख बर्गास कैटुरसासी ने बताया कि 10 घायल भागने में सफल रहे जिन्हें नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

Image

इंडोनेशिया में बाढ़ और भूस्खलन (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Photo : iStock

Indonesia Flash Floods: इंडोनेशिया के जावा द्वीप में स्थित पहाड़ी गांवों में अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन ने भारी तबाही मचाई है। भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ की चपेट में आने से 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि कम से कम नौ लापता बताए जा रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि बचावकर्मियों ने राहत एवं बचाव कार्य के दौरान 16 लोगों के शव बरामद किए, जो मुख्य द्वीप जावा के पर्वतीय क्षेत्र में स्थित गांवों में अचानक आई बाढ़ में बह गए थे और मलबे तथा चट्टानों के नीचे दब गए थे।

बाढ़ और भूस्खलन से तबाही

स्थानीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के प्रमुख बर्गस कैटुरसारी ने बताया कि सोमवार को हुई मूसलाधार बारिश के कारण नदियों में आई बाढ़ ने मध्य जावा प्रांत के पेकलोंगन रीजेंसी के नौ गांवों को अपनी चपेट में ले लिया और पवर्तीय क्षेत्र में पहाड़ों की ढलानों से मिट्टी, चट्टानें दरक कर नीचे गिर गईं तथा कई पेड़ भी उखड़ गए।

उन्होंने बताया कि बचावकर्मियों ने मंगलवार तक सबसे अधिक प्रभावित गांव पेटुंगक्रीयोनो से कम से कम 16 शव बाहर निकाले, जबकि नौ ग्रामीण अभी भी लापता हैं जिनकी तलाश जारी है।

कैटुरसासी ने बताया कि 10 घायल भागने में सफल रहे जिन्हें नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। अक्टूबर से मार्च तक होने वाली मौसमी बारिश इंडोनेशिया में अक्सर बाढ़ और भूस्खलन का कारण बनती है। इंडोनेशिया 17,000 द्वीपों का एक द्वीपसमूह है जहां लाखों लोग पवर्तीय क्षेत्रों या बाढ़ संभावित मैदानी इलाकों के पास रहते हैं।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article