What is Planetary Alignment: सबसे पहले तो आप यह समझ लीजिए कि ग्रहों की परेड होती क्या है। जब कभी सूर्य की परिक्रमा करने वाले दो या दो से ज्यादा ग्रह एक साथ एक कतार में आ जाते हैं तो उसे प्लेनेटरी अलाइनमेंट या ग्रहों की परेड कहा जाता है।
इस बार छह ग्रह एक साथ एक कतार में दिखाई देंगे, जिनमें मंगल, बृहस्पति, यूरेनस, शुक्र, नेपच्यून और शनि ग्रह शामिल हैं। हालांकि, कुछ समय बाद ग्रहों की परेड में एक अन्य ग्रह और शामिल हो जाएगा।
इस साल ग्रहों की परेड 21 जनवरी और 2 फरवरी को होने वाली है। हालांकि, 21 और 25 जनवरी की रात इसे देखने का सबसे बढ़िया समय हो सकता है। ग्रहों की परेड आमतौर पर 4 सप्ताह तक दिखाई देने वाली है।
भारत में रहने वाले लोग भी ग्रहों की परेड का अद्भुत नजारा देख पाएंगे। भारतीय आकाशदर्शी शुक्र, मंगल, बृहस्पति, शनि, नेपच्यून और यूरेनस को देख पाएंगे। हालांकि, मार्च में एक अन्य ग्रह बुध भी इस कतार में शामिल हो जाएगा।
भारत में ग्रहों की परेड देखने का सबसे बढ़िया समय 21 जनवरी को सूर्यास्त के बाद लगभग साढ़े आठ बजे है। ऐसे में आकाशदर्शी किसी खुली जगह का चयन करें, जहां से आसमान एकदम साफ दिखाई दें।
शुक्र, मंगल, बृहस्पति और शनि जैसे कुछ ग्रहों को नग्न आंखों से देखा जा सकेगा, लेकिन नेपच्यून और यूरेनस को देखने के लिए टेलीस्कोप की जरूरत पड़ेगी।