दुनिया

यमन के होदैदा बंदरगाह पर कहर बरपा रहा इजरायल, पर हूतियों की वायु रक्षा प्रणाली हुई सक्रिय; धमाकों की आ रही आवाज!

Israel Houthi Conflict: इजरायल ने मंगलवार को यमन के होदैदा शहर में हवाई हमले किए, जबकि ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने अपने वायु रक्षा तंत्र को सक्रिय कर दिया।​ हूती प्रवक्ता याह्या सरी ने कहा कि हमारी वायु रक्षा प्रणाली इस समय हमारे देश पर हमला कर रहे इजरायली विमानों का मुकाबला कर रही है।

Image

यमन में कहर बरपा रहा इजरायल (फाइल फोटो साभार: AP)

Photo : AP

Israel Houthi Conflict: इजरायल ने मंगलवार को यमन के होदैदा शहर में हवाई हमले किए, जबकि ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने अपने वायु रक्षा तंत्र को सक्रिय कर दिया। इजरायली सेना ने कहा कि उसने हूतियों द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे ‘‘सैन्य ढांचे’’ को निशाना बनाया, जो होदैदा बंदरगाह पर स्थित है।

इजरायली सेना की ओर से जारी बयान में कहा गया, ‘‘होदैदा बंदरगाह का इस्तेमाल हूती आतंकवादी शासन द्वारा ईरानी शासन से प्राप्त हथियारों की तस्करी के लिए किया जाता है, जिनका उपयोग इजरायल और उसके सहयोगियों पर हमलों के लिए किया जाता है।’’

वायु रक्षा प्रणाली हुई सक्रिय

हूती प्रवक्ता याह्या सरी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर पोस्ट किया कि हमारी वायु रक्षा प्रणाली इस समय हमारे देश पर हमला कर रहे इजरायली विमानों का मुकाबला कर रही है। उन्होंने कहा कि हूती वायु रक्षा प्रणाली ने इजरायली विमानों को भारी भ्रम में डाल दिया, जिससे कुछ हमलावर विमानों को यमनी हवाई क्षेत्र से लौटने के लिए मजबूर होना पड़ा।

ताज़ा हवाई हमले ऐसे समय में हुए हैं जब बड़ी संख्या में लोग उन 31 यमनी पत्रकारों के अंतिम संस्कार में शामिल हुए, जो पिछले सप्ताह राजधानी सना पर हुए इजरायली हमलों में मारे गए थे। यह हमले उस समय हुए थे जब हूतियों द्वारा छोड़ा गया एक ड्रोन इजरायल की वायु रक्षा प्रणाली को भेदते हुए दक्षिणी इजरायल के एक हवाई अड्डे पर गिरा जिससे एक व्यक्ति घायल हो गया और खिड़कियों के शीशे टूट गए।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!