दुनिया

Balochistan में PAK आर्मी का प्लेन क्रैश, नवां किल्ली में गिरा मुश्शक ट्रेनर एयरक्राफ्ट, इंस्ट्रक्टर पायलट समेत दो की मौत

पाकिस्तानी सेना के बयान में बताया गया कि मारे गए दोनों पायलटों की पहचान इंस्ट्रक्टर पायलट मेजर हसनैन शहजाद हुमायूं और स्टूडेंट पायलट कैप्टन अब्दुल समद के तौर पर हुई है।

Image

पाकिस्तान में ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश (फाइल फोटो)

Pakistan Army Training Aircraft Crash: पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत में एक ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट के क्रैश होने से पाकिस्तान सेना के दो पायलटों की मौत हो गई। पाकिस्तानी सेना ने ये जानकारी दी। इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) के बयान के मुताबिक, पाकिस्तान आर्मी एविएशन का 'मुशशक' ट्रेनर एयरक्राफ्ट दोपहर के समय प्रांतीय राजधानी क्वेटा में तकनीकी खराबी के कारण क्रैश हो गया।

बयान में बताया गया कि मारे गए दोनों पायलटों की पहचान इंस्ट्रक्टर पायलट मेजर हसनैन शहजाद हुमायूं और स्टूडेंट पायलट कैप्टन अब्दुल समद के तौर पर हुई है।

राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सेना के पायलटों की मौत पर दुख और अफसोस जताया। सेना ने बताया कि सोमवार को तकनीकी खराबी के कारण ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश होने से पाकिस्तान सेना के दो पायलटों की मौत हो गई।

घटना बलूचिस्तान की प्रांतीय राजधानी क्वेटा के पास हुई

यह घटना बलूचिस्तान की प्रांतीय राजधानी क्वेटा के पास हुई। सेना ने एक बयान में कहा, 'दोपहर में, तकनीकी खराबी के कारण पाकिस्तान आर्मी एविएशन का मुशशक ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्वेटा के नवां किल्ली के पास क्रैश हो गया।' बयान में कहा गया कि इस 'दुर्भाग्यपूर्ण क्रैश' में दोनों पायलटों-इंस्ट्रक्टर मेजर हुसनैन शहजाद हुमायूं और स्टूडेंट कैप्टन अब्दुल समद की मौत हो गई।

'PAK में ट्रेनिंग मिशन के दौरान एयरक्राफ्ट क्रैश होना कोई असामान्य बात नहीं'

राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सेना के पायलटों की मौत पर दुख और अफसोस जताया। पाकिस्तान में ट्रेनिंग मिशन के दौरान एयरक्राफ्ट क्रैश होना कोई असामान्य बात नहीं है। अधिकारी शायद ही कभी मिलिट्री ट्रेनिंग क्रैश की जानकारी जारी करते हैं, और क्रैश की जांच रिपोर्ट भी सार्वजनिक नहीं की जाती हैं।

सवार इंस्ट्रक्टर और ट्रेनी पायलट दोनों की मौत हो गई

2019 में, रावलपिंडी शहर के बाहरी इलाके में एक रिहायशी इलाके में पाकिस्तानी मिलिट्री एयरक्राफ्ट के क्रैश होने से 19 लोगों की मौत हो गई थी, इनमें से ज़्यादातर लोग अपने घरों में थे। अप्रैल 2020 में पूर्वी शहर गुजरात के पास एक रूटीन ट्रेनिंग मिशन के दौरान पाकिस्तान का एक फाइटर जेट क्रैश हो गया, जिसमें उसमें सवार इंस्ट्रक्टर और ट्रेनी पायलट दोनों की मौत हो गई।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article