दुनिया

इजराइल और हमास के बीच युद्धविराम खत्म, इजराइली सेना का गजा में फिर हमला शुरू

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Dec 1, 2023, 11:56 AM IST

लड़ाई की बहाली ने सात दिवसीय संघर्ष विराम के विस्तार की उम्मीदों को धराशायी कर दिया, जिसमें इजराइल द्वारा फिलिस्तीनी कैदियों की रिहाई के बदले में दर्जनों बंधकों को रिहा किया गया था।

Image

इजराइल - हमास युद्ध

Photo : AP

Israel Hamas War: इजराइल और फलस्तीन के बीच युद्धविराम खत्म हो गया है। मध्यस्थता कर रहे देश कतर ने अस्थायी युद्धविराम बढ़ाए जाने को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच फिर से हमले होने की आशंका बढ़ गई है। संघर्ष विराम शुक्रवार को सुबह सात बजे (अंतरराष्ट्रीय समयानुसार पांच बजे) समाप्त हो गया। यह संघर्ष विराम एक सप्ताह पहले, 24 नवंबर को शुरू हुआ था। शुरुआत में यह चार दिनों के लिए था और फिर कतर और सहयोगी मध्यस्थ मिस्र की मदद से इसे दो दिन के लिए और फिर एक दिन के लिए और बढ़ाया गया।

बंधकों की हुई अदला-बदली

सप्ताह भर के संघर्ष विराम की अवधि में गाजा में हमास और अन्य समूहों ने 100 से अधिक बंधकों को रिहा किया, जिनमें से अधिकतर इजरायली थे। बदले में इजरायल की जेलों से 240 फलस्तीनियों को रिहा किया गया। इजराइली सेना ने हमास पर युद्धविराम का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। उसने कहा है कि युद्धविराम समाप्त होने पर उसने हमले शुरू कर दिए हैं।

गाजा में फिर लड़ाई शुरू

इजराइल की सेना ने शुक्रवार को कहा कि उसने गाजा में लड़ाई फिर से शुरू कर दी है। गाजा शहर में हवाई हमले की सूचना मिली है। इजरायली सेना ने कहा कि सीजफायर का उल्लंघन किया और इजरायली क्षेत्र की ओर गोलीबारी की। आईडीएफ ने गाजा पट्टी में हमास आतंकवादी संगठन के खिलाफ लड़ाई फिर से शुरू कर दी है। यह घोषणा सेना द्वारा यह कहे जाने के तुरंत बाद की गई कि उसने गाजा से दागे गए एक रॉकेट को रोका है।

इजरायली विमानों ने कई हमले किए

गाजा के अंदर एएफपी के एक पत्रकार ने कहा कि इजरायली युद्धक विमानों ने कई हमले किए। लड़ाई की बहाली ने सात दिवसीय संघर्ष विराम के विस्तार की उम्मीदों को धराशायी कर दिया, जिसमें इजराइल द्वारा फिलिस्तीनी कैदियों की रिहाई के बदले में दर्जनों बंधकों को रिहा किया गया था। संघर्ष विराम से तबाह गाजा पट्टी में अधिक मदद भी पहुंचाई गई थी। (Bhasha-PTI Input)

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article