दुनिया

Heat Wave: भारत सहित दक्षिण एशियाई देशों को गर्मी ने झुलसाया, अस्पतालों में हीट वेब यूनिट खोलने को बाध्य हुआ पाकिस्तान

Heat Wave in South Asia : PMD का कहना है कि इस दौरान पारा 50 से 51 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। विभाग के महानिदेशक महर साहिबजाद खान ने कहा है कि तापमान में हुई अचानक वृद्धि ने हमें सभी के लिए अलर्ट जारी करने के लिए बाध्य किया है।

Image

दक्षिण एशियाई देशों में तपती गर्मी से लोग परेशान हैं।

Heat Wave in South Asia: गर्मी की मार और लू के थपेड़ों से दुनिया भर के देश हलकान है। भारत सहित एशिया के कई देशों में भयंकर हीट वेब चल रही है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) की मानें तो अगले कुछ दिनों तक लोगों को हीट वेब का सामना करना होगा। लू की प्रचंडता से बचने के लिए लोगों को आगाह किया गया है। यहां तक कि रेड अलर्ट जारी हुए हैं। तपिश, लू और गर्मी का प्रचंड रूप बांग्लादेश, पाकिस्तान, थाईलैंड और म्यांमार जैसे दक्षिण एशियादी देशों में भी बना हुआ है। पाकिस्तान के अस्पतालों में हीट वेब यूनिट शुरू हो रहे हैं। म्यांमार में पिछले चार दिनों में हीट वेब से करीब 100 लोगों की मौत हो चुकी है।

दिल्ली में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने इस साल मार्च में अनुमान लगाया था कि देश में इस साल अधिक गर्मी और लू वाले दिन अधिक होंगे। अल नीनो की स्थिति कम-से-कम मई तक जारी रहने का अनुमान जताया गया है। मई तक पूर्वोत्तर भारत, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र, दक्षिण पश्चिम प्रायद्वीप और पश्चिमी तट को छोड़कर देश के अधिकांश हिस्सों में लू के दिनों की संख्या सामान्य से अधिक रहने का अनुमान है। राजधानी दिल्ली में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ रही है। लगभग पूरा राजस्थान इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है जहां अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस तक अधिक दर्ज किया जा रहा है।

heat wave

heat wave

मौसम विभाग ने अनेक जिलों में भीषण गर्मी की चेतावनी यानी 'रेड अलर्ट' जारी किया हुआ है। बुधवार की दोपहर 3.42 बजे दिल्ली में पीक पावर डिमांड 8,000 मेगावाट पहुंच गई। दिल्ली-एनसीआर में पिछले कुछ दिनों से तापमान 45 से 46 डिग्री बना हुआ है।

पाकिस्तान के ज्यादातर हिस्सो में चलेगी हीट वेब

पाकिस्तान में भी भयंकर लू चल रही है। पाकिस्तान मौसम विभाग का कहना है कि लोगों को 27 मई तक लू के थपेड़ों का सामना करना होगा। पंजाब, सिंध सहित देश के ज्यादातर हिस्से में हीट वेब चलती रहेगी। PMD का कहना है कि इस दौरान पारा 50 से 51 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। विभाग के महानिदेशक महर साहिबजाद खान ने कहा है कि तापमान में हुई अचानक वृद्धि ने हमें सभी के लिए अलर्ट जारी करने के लिए बाध्य किया है।

heat wave

heat wave

अस्पतालों को हीट वेब यूनिट शुरू करने के निर्देश

पीएमडी का अनुमान है कि आने वाले दिनों में तापमान औसत से छह से आठ डिग्री सेल्सियस ऊपर जा सकता है। तपिश को देखते हुए पंजाब में स्कूलों को एक सप्ताह के लिए बंद कर दिया गया है। इससे पहले स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव हुआ था और बोर्ड परीक्षाएं आगे के लिए टाल दी गईं। पंजाब और सिंध में अस्पतालों को हीट वेब यूनिट शुरू करने के लिए कहा गया है। हीट वेब से पाकिस्तान की रोजमर्रा की जिंदगी भी प्रभावित हुई है।

heat wave

heat wave

बांग्लादेश में गर्मी ने 76 साल का रिकॉर्ड तोड़ा

बांग्लादेश में गर्मी और लू का कहर जारी है। तपिश की वजह से यहां दैनिक कार्य और कारोबार दोनों प्रभावित हुए हैं। गत अप्रैल महीने में यहां गर्मी ने 76 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। लगातार हीट वेब चलने की वजह से दाल, मिर्च, सूरजमुखी के फूल और धान की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। बांग्लादेश में गर्मी की प्रचंडता को देखते हुए इस साल अब तक पांच बार अलर्ट जारी हो चुके हैं। गर्मी की वजह से 3.3 करोड़ छात्रों की शिक्षा प्रभावित हुई। बांग्लादेश में हाल के दिनों में गर्मी और लू की वजह से अब तक 30 लोगों की मौत हो चुकी है।

heat wave

heat wave

म्यांमार में बीते 4 दिनों में करीब 100 लोगों की मौत

रेडियो फ्री एशिया के मुताबिक म्यांमार में झुलसाने वाली गर्मी की वजह से महज चार दिनों में करीब 100 लोगों की मौत हो गई है। गर्मी की चपेट में सबसे ज्यादा बच्चे और बुजुर्ग आए हैं। लू लगने से बड़ी संख्या में लोग बीमार भी हुए हैं। यहां गुरुवार से रविवार के बीच हीट वेब की तीव्रता बहुत ज्यादा रही। इससे बड़ी संख्या में लोग बीमार हुए। सेना की मौसम एजेंसी ने कहा कि मोनिवा सिटी में शुक्रवार को सर्वाधिक तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article