दुनिया

तेहरान में इजरायल की एयर स्ट्राइक; आईडीएफ ने ईरान के स्पेस रिसर्च सेंटर और एयर डिफेंस फैक्ट्री पर रातभर किया हमला

Image

इजरायल की कार्रवाई (सांकेतिक तस्वीर PTI)

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच इजरायली सेना (IDF) ने दावा किया है कि उसने तेहरान में ईरान के एक प्रमुख अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र और एयर डिफेंस सिस्टम हमला किया है। यह कार्रवाई बीती रात राजधानी तेहरान के आसपास किए गए व्यापक हवाई हमलों के दौरान की गई। इजरायली सेना के मुताबिक, इजरायली वायुसेना ने तेहरान क्षेत्र में “ईरानी शासन के आतंक से जुड़े दर्जनों रणनीतिक ठिकानों” को निशाना बनाया। इन हमलों का मकसद ईरान की सैन्य और रक्षा क्षमताओं को कमजोर करना बताया गया है।

IDF के अनुसार, जिन ठिकानों को निशाना बनाया गया उनमें ईरान का मुख्य स्पेस रिसर्च सेंटर भी शामिल है। सेना का दावा है कि इस केंद्र में ऐसे रणनीतिक प्रयोगशालाएं मौजूद थीं, जहां सैन्य उपग्रहों के लिए शोध और विकास का काम किया जाता था। इन उपग्रहों का इस्तेमाल निगरानी, लक्ष्य तय करने और पूरे मध्य पूर्व में सैन्य हमलों का निर्देशन करने के लिए किया जा सकता था।

इसके अलावा, इजरायली सेना ने ईरान की उन जगहों पर भी हमले किए जहां एयर डिफेंस सिस्टम तैयार किए जाते हैं। इनमें एक प्रमुख और केंद्रीय फैक्ट्री भी शामिल बताई गई है, जहां से वायु रक्षा प्रणाली का निर्माण होता था। IDF का कहना है कि इन हमलों से ईरान की वायु रक्षा व्यवस्था को दोबारा खड़ा करने की क्षमता को बड़ा झटका लगा है। हालांकि, ईरान की ओर से इन हमलों को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Shiv Shukla
शिव शुक्लाauthor

शिव शुक्ला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में कार्यरत एक अनुभवी न्यूज राइटर हैं। छह वर्षों के पेशेवर अनुभव के साथ वे डिजिटल पत्रकारिता में तेज, सटीक और प्रभावी कंटेंट तैयार करने के लिए पहचाने जाते हैं। वह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों, राजनीतिक घटनाक्रमों और गहन विश्लेषण पर विशेष पकड़ रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज कवरेज, लाइव ब्लॉग, एक्सप्लेनर और एनालिसिस आर्टिकल तैयार करने में उन्हें विशेषज्ञता हासिल है। शिव शुक्ला 8,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित कर चुके हैं। मजबूत न्यूज सेंस, विश्लेषण क्षमता और स्पष्ट लेखन शैली उनकी खासियत है। उन्हें नए स्थानों की यात्रा करना और किताबें पढ़ने का शौक है, जो उनकी लेखन शैली एवं दृष्टिकोण को और समृद्ध बनाता है।

और पढ़ें
End of Article