दुनिया

पश्चिम एशिया में तनाव के बीच खाड़ी देशों पर क्यों है भारत का फोकस? अजीत डोभाल की सऊदी मीटिंग्स को MEA ने बताया अहम

अजीत डोभाल की सऊदी अरब यात्रा को विदेश मंत्रालय ने मददगार बताया है। वेस्ट एशिया तनाव के बीच इस दौरे में ऊर्जा, सुरक्षा,आपूर्ति श्रृंखला और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर अहम चर्चा हुई।

Image

MEA प्रवक्ता रणधीर जायसवाल

Photo : ANI

वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत ने अपनी कूटनीतिक सक्रियता तेज कर दी है। इसी क्रम में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने बीते दिन सऊदी अरब का दौरा किया। विदेश मंत्रालय ने इसे 'मददगार' करार दिया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर यह दौरा किया गया। उन्होंने कहा कि खाड़ी क्षेत्र में यह भारत की सक्रिय कूटनीति का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि डोभाल ने सऊदी अरब के ऊर्जा मंत्री, विदेश मंत्री और अपने समकक्ष के साथ उच्चस्तरीय बैठकें कीं। इन बैठकों में क्षेत्रीय हालात पर विचार-विमर्श हुआ और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर जोर दिया गया।

चार प्रमुख मुद्दों पर केंद्रित थी डोभाल की वार्ता

रणधीर जायसवाल ने बताया कि अजीत डोभाल की सऊदी अरब के नेताओं से की गई बातचीत चार प्रमुख मुद्दों पर केंद्रित थी। ऊर्जा आपूर्ति की स्थिरता, वैश्विक व्यापार मार्गों की सुरक्षा, होर्मुज जलडमरूमध्य और पर्शियन गल्फ से जुड़ी चुनौतियां, तथा खुफिया सहयोग और समन्वय को बढ़ाना। इसके साथ ही आर्थिक साझेदारी को और मजबूत करने पर भी चर्चा हुई। उन्होंने यह भी कहा कि खाड़ी देशों में बड़ी संख्या में भारतीय नागरिक रहते हैं और भारत की ऊर्जा जरूरतें भी इस क्षेत्र पर काफी हद तक निर्भर हैं। ऐसे में इजराइल, फिलिस्तीन और ईरान सहित सभी पक्षों के साथ संपर्क बनाए रखना भारत के “रणनीतिक और आर्थिक हितों” के लिए बेहद जरूरी है।

भारत अपना रहा संतुलित रुख

गौरतलब है कि पश्चिम एशिया में जारी इस संघर्ष का असर लेबनान, सीरिया और यमन पर भी पड़ रहा है, ऐसे में भारत ने संतुलित कूटनीतिक रुख अपनाया है। भले ही इस संघर्ष ने समुद्री परिवहन मार्गों को बाधित किया है और मानवीय चिंताएं बढ़ा दी हैं, फिर भी नई दिल्ली सभी युद्धरत पक्षों से संयम बरतने, संघर्ष क्षेत्रों में नागरिकों की सुरक्षा और संवाद आधारित समाधान की वकालत करती रही है ताकि आगे तनाव न बढ़े।

Shiv Shukla
शिव शुक्लाauthor

शिव शुक्ला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में कार्यरत एक अनुभवी न्यूज राइटर हैं। छह वर्षों के पेशेवर अनुभव के साथ वे डिजिटल पत्रकारिता में तेज, सटीक और प्रभावी कंटेंट तैयार करने के लिए पहचाने जाते हैं। वह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों, राजनीतिक घटनाक्रमों और गहन विश्लेषण पर विशेष पकड़ रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज कवरेज, लाइव ब्लॉग, एक्सप्लेनर और एनालिसिस आर्टिकल तैयार करने में उन्हें विशेषज्ञता हासिल है। शिव शुक्ला 8,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित कर चुके हैं। मजबूत न्यूज सेंस, विश्लेषण क्षमता और स्पष्ट लेखन शैली उनकी खासियत है। उन्हें नए स्थानों की यात्रा करना और किताबें पढ़ने का शौक है, जो उनकी लेखन शैली एवं दृष्टिकोण को और समृद्ध बनाता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!