शहर

Mau Expressway Fire Incident: बीच सड़क पर आग का गोला बना ट्रक, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान, देखें वीडियो

मऊ जिले में एक ट्रक का टायर फटने से वह बेकाबू हो गया और डिवाइडर से टकरा गया। जिसके कारण ट्रक में आग लग गई। ड्राइवर और कंडक्टर ने ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। यह ट्रक हरियाणा से पटना जा रहा था।

Image

मऊ एक्सप्रेसवे पर ट्रक में लगी आग

Truck Caught Fire in Mau: हरियाणा से आ रहे एक ट्रक में मऊ एक्सप्रेसवे पर आग लग गई। यह ट्रक देखते ही देखते यह आग का गोला बन गया। इस घटना की सचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। इस हादसे में जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बीच सड़क पर धूं-धूं कर जलता हुआ ट्रक दिख रहा है और उससे धुंए का ऊंचा गुब्बार उठ रहा है।

ड्राइवर-कंडक्टर ने ट्रक से कूदकर जान बचाई

यह घटना रानीपुर थाना अंतर्गत शमशाबाद डिवाइडर संख्या 272 की है। जहां प्लाई से भरा हुआ ट्रक हरियाणा से पटना जा रहा था। तभी रास्ते में इसका टायर फट गया। जिसके कारण बेकाबू होकर ट्रक डिवाइडर से टकरा गया और इसमें आग लग गई। जिसके बाद ड्राइवर और कंडक्टर ने ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। दोनों को हल्की चोटें आई हैं।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article