दुनिया

Turkey Earthquake: तुर्की में प्रलय... देखते ही देखते मलबे में हो गईं तब्दील ऊंची-ऊंची इमारतें , बेहद खौफनाक मंजर- Video

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Feb 6, 2023, 09:16 PM IST

Turkey & Syria Earthquake Update: तुर्की के लोग 6 फरवरी का दिन सालों नहीं भूल पायेंगे, यहां इतना भयानक भूकंप आया है जिसमें भारी संख्या में जान-माल का नुकसान हुआ है, इससे जुड़े Videos भी सामने आए हैं जिसे देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जायेंगे।

Turkey & Syria Earthquake video: तुर्की के दक्षिणी पूर्वी हिस्से में सोमवार को भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए बताते हैं तुर्की के साथ सीरिया भी भूकंप से प्रभावित हुआ है, गौर हो कि दक्षिण-पूर्वी तुर्की और उत्तरी सीरिया में सोमवार तड़के 7.8 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया, इन झटकों से न केवल धरती कांपी बल्कि वहां अभी तक की प्राप्त जानकारी के मुताबिक 2300 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

बताया जा रहा है कि तुर्की में सैकड़ों इमारतें गिर गईं और 2300 से अधिक लोग मारे गए, माना जा रहा है कि सैकड़ों लोग अभी भी मलबे के नीचे फंसे हुए है जिसके कारण मरने वालों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।

वहीं भारत इस आपदा में मदद के लिए आगे आया है, पीएम मोदी ने कहा कि भारत भूकंप प्रभावित तुर्की की मदद के लिए यथासंभव मदद भेज रहा है, और NDRF की टीमें वहां भेजी हैं खासतौर पर प्रशिक्षित डॉग स्क्वॉड ( trained dog squads) के साथ...

तुर्की में सोमवार दोपहर के बाद एक बार फिर से शक्तिशाली भूकंप

वहीं ताजा अपडेट के मुताबिक तुर्की में सोमवार दोपहर के बाद एक बार फिर से शक्तिशाली भूकंप आया है। इस बार तुर्की के कहरमनमारस प्रांत में तबाही मची है। तुर्की में 7.6 तीव्रता का एक और भूकंप आया है। इस भूकंप के झटके में भी कई इमारतों के गिरने की खबर है, यहां भी लोगों की भारी संख्या में मौतों की जानकारी आ रही है।

Turkey Earthquake

Turkey Earthquake

इमारतें चंद सेकेंड्स में ढहती और मलबे में तब्दील होती नजर आईं

सोशल मीडिया पर सामने आए वहां के कुछ वीडियो में इमारतें चंद सेकेंड्स में ढहती और मलबे में तब्दील होती नजर आईं, ये झटके सीरिया के साथ लेबनान और साइप्रस में भी महसूस किए गए और उत्तर पश्चिम सीरिया में विपक्ष के 'सीरियन सिविल डिफेंस' ने विद्रोहियों के कब्जे वाले क्षेत्र में हालात 'विनाशकारी' बताते हुए कहा कि इमारतें ढहने से कई लोग मलबे में दब गए। 'सीरियन सिविल डिफेंस' ने लोगों से इमारतों से बाहर खुली जगहों पर रहने की सलाह दी। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, भूकंप का केंद्र गजियांतेप से करीब 33 किलोमीटर दूर था, जबकि कई प्रांतों में इसके झटके महसूस किए गए।

रवि वैश्य
रवि वैश्य author

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों... और देखें

End of Article