वायरल न्यूज़

मां ने तय कर दी शादी, तो बेटी ने उठाया ऐसा कदम, वीडियो वायरल होते ही छिड़ गई बहस

viral video: सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की ने शादी तय होने पर ऐसा कदम उठाया, जिसे लेकर बहस छिड़ गई है।

Image

शादी तय होने पर लड़की ने उठाया अनोखा कदम (तस्वीर साभार- @keerthana.menonn)

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में काफी अनोखे-अनोखे वीडियो वायरल होते रहते हैं। कुछ वीडियो (Trending Video) तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोग हक्के-बक्के रह जाते हैं। जबकि, कुछ वीडियो पर लोगों को यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। वहीं, कुछ मामले सोचने पर मजबूर कर देते हैं। जबकि, कुछ नजारों पर बहस छिड़ जाती है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों को हैरान भी किया है और उस मामले पर बहस भी छिड़ गई है। क्योंकि, एक लड़की ने ऐसा कदम उठाया, जिसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते। दरअसल, एक मां ने अपनी बेटी की शादी तय कर दी, तो बेटी ने ऐसा काम किया, जिसे लेकर बहस छिड़ गई।

    ये तो हम सब जानते हैं लड़कियों के लिए उसका बाल खूबसूरती का अहम हिस्सा माना जाता है। इतना ही नहीं महिलाएं बाल को संवारने में काफी समय और मेहनत भी लगाती हैं। लेकिन, जरा सोचिए उसी बाल को अगर किसी को मुंडवाना पड़े तो क्या हाल होगा? इस काम को करने के लिए शायद ही कोई महिला हिम्मत जुटा पाए। लेकिन, इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की ने ऐसा कदम उठाकर सबको चौंका दिया है। वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह लड़की शांती बैठकर अपना बाल कटवा रही है। पहले इस वीडियो को देखें...

    लड़की का अनोखा कारनामा

    वीडियो देखकर तो जरूर आप चौंक गए होंगे। लेकिन, जब उसका कैप्शन पढ़ेंगे, तो और दंग रह जाएंगे। कैप्शन में लिखा है- मेरी मां ने मेरी शादी तय कर दी। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि मां शादी तय कर दी तो बेटी ने अपने बाल ही कटवा दिए। अब इस पूरे मामले को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स सवाल उठाने लगे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि विरोध करने का यह अनोखा तरीका है। कुछ का कहना है कि लगता है मां ने बिना मर्जी लड़की की शादी तय कर दी इसलिए उसने ऐसा कदम उठाया है। आलम है कि इस पूरे मामले पर अलग ही बहस छिड़ गई है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'keerthana.menonn' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को कई लाख लोग अब तक देख चुके हैं। जबकि, चार लाख से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को पसंद किए हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article