दुनिया

'90% खत्म हो चुके हैं मोजतबा खामनेई', ट्रंप का बड़ा दावा, ईरान-US के बीच नए सिरे से भड़की जंग

फॉक्स न्यूज को सोमवार को दिए एक इंटरव्यू में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका और इजराइल द्वारा किए गए संयुक्त सैन्य हमलों ने ईरान की रक्षा व्यवस्था को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया है। ट्रंप ने कहा, 'ईरान के पास अब न नौसेना बची है, न वायुसेना। सब कुछ खत्म हो चुका है।

Image

अमेरिका और ईरान के बीच नए सिरे से संघर्ष शुरू हो गया है।

Photo : AP

Mojtaba Khamenei : ईरान और अमेरिका के बीच नए सिरे से हमले का दौर शुरू हो गया है। अमेरिका ने ईरान में कई ठिकानों पर बड़े हमलों किए हैं जबकि ईरान ने बहरीन में अमेरिकी सैन्य बेस और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में एमक्यू-1 ड्रोन को निशाना बनाने का दावा किया है। इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि 'मौजूदा सुप्रीम लीडर मोजतबा खामनेई 90 प्रतिशत खत्म हो चुके है।' अमेरिका और ईरान के बीच नए सिरे से लड़ाई शुरू हो गई, इससे कच्चे तेल की कीमतों में इजाफा हुआ है और पश्चिम एशिया में नए सिरे से तनाव फैल गया है।

ईरान की सैन्य ताकत पूरी तरह तबाह-ट्रंप

फॉक्स न्यूज को सोमवार को दिए एक इंटरव्यू में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका और इजराइल द्वारा किए गए संयुक्त सैन्य हमलों ने ईरान की रक्षा व्यवस्था को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया है। ट्रंप ने कहा, 'ईरान के पास अब न नौसेना बची है, न वायुसेना। सब कुछ खत्म हो चुका है। उनकी एंटी-एयरक्राफ्ट रक्षा प्रणाली नष्ट हो गई है और उनके शीर्ष नेता मारे जा चुके हैं।' उन्होंने आगे दावा किया कि ईरान के सबसे प्रमुख सैन्य और रणनीतिक कमांडरों को भी इन अभियानों में मार गिराया गया।

28 फरवरी के हमले में घायल हुए मोजतबा

ट्रंप ने कहा, 'उनके सबसे अच्छे नेता मारे जा चुके हैं। वे अब नहीं रहे। खामेनेई भी नहीं रहे।' उनका यह बयान स्पष्ट रूप से ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की ओर इशारा करता है, जिनके बारे में ट्रंप ने दावा किया कि फरवरी के अंत में अमेरिका-इज़राइल के शुरुआती हवाई हमलों में उनकी मौत हो गई थी। इसके अलावा ट्रंप ने यह भी आरोप लगाया कि अली खामेनेई के बेटे मोजतबा खामेनेई, जिन्हें उनके उत्तराधिकारी के रूप में देखा जाता रहा है, सैन्य अभियान के दौरान गंभीर रूप से घायल हुए हैं। ट्रंप ने कहा कि वह "90 प्रतिशत खत्म हो चुके हैं।"

पिता के अंतिम संस्कार में नहीं दिखे मोजतबा

रिपोर्टों के अनुसार, मोजतबा खामेनेई पहले हुए एक हवाई हमले में गंभीर रूप से घायल हुए थे और अब भी इलाज करा रहे हैं। इसी वजह से वह इस महीने ईरान और इराक में आयोजित उच्च-स्तरीय शोक समारोहों में भी शामिल नहीं हुए।

MQ-1 प्रीडेटर ड्रोन को मार गिराया-IRGC

अमेरिका और ईरान के बीच जारी सैन्य टकराव अब एक पूर्ण पैमाने के युद्ध के मुहाने पर पहुंच गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक कड़े कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर करते हुए होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरान की 'नौसैनिक नाकेबंदी'लागू करने का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। ट्रंप के इस बड़े कदम के ठीक बाद, ईरान के शक्तिशाली सैन्य संगठन इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया है कि उसने होर्मुज के आसमान में उड़ान भर रहे एक अमेरिकी MQ-1 प्रीडेटर ड्रोन को मार गिराया है, जिससे दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है।

Alok Rao
आलोक कुमार राव author

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारो... और देखें

End of Article