दुनिया

Earthquake: तिब्बत के जिजांग और न्यू गिनी में आए भूकंप के झटके, 5.0 और 6.5 रही तीव्रता

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Nov 28, 2023, 05:54 AM IST

मंगलवार तड़ते तिब्बत और पापुआ न्यू गिनी में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। हालांकि, जान-माल के नुकसान की अभी कोई खबर नहीं है।

Image

तिब्बत-न्यू गिनी मेंभूकंप के झटके

Photo : iStock

Earthquake: मंगलवार सुबह तिब्बत के जिजांग और नॉर्थ कोस्ट में न्यू गिनी में भूकंप के झटके आए। जिजांग में रिक्टर पैमाने पर 5.0 तीव्रता का भूकंप आया। एनसीएस के मुताबिक, भूकंप आज सुबह 3:45 बजे 140 किमी की गहराई पर आया। एनसीएस ने ट्विटर पर एक पोस्ट में कहा, 28-11-2023 को 03:45:44 बजे 5.0 का भूकंप पर आया। वहीं, मंगलवार तड़के पापुआ न्यू गिनी में भी भूकंप के तेज झटके आए।

हताहत होने की सूचना नहीं

अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। इससे पहले 10 सितंबर को तिब्बत के जिजांग में 4.0 तीव्रता का भूकंप आया था। इसकी गहराई 10 किमी दर्ज की गई थी। अगस्त में तिब्बत के जिजांज क्षेत्र में 4.2 तीव्रता का एक और भूकंप आया था।

न्यू गिनी में 6.5 तीव्रता का भूकंप

वहीं, मंगलवार तड़के न्यू गिनी के उत्तरी तट के पास न्यू गिनी में 6.5 तीव्रता का भूकंप आया, नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने यह जानकारी दी। एनसीएस के अनुसार, भूकंप के झटके सुबह 3:16 बजे के आसपास महसूस किए गए और 10 किमी की गहराई पर आए। इस संबंध में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, इससे पहले अप्रैल में राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से 464 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में पापुआ न्यू गिनी के न्यू ब्रिटेन क्षेत्र में रिक्टर पैमाने पर 6.1 तीव्रता का भूकंप आया था।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article