दुनिया

अमेरिका और चीन के सुधरने लगे रिश्ते? तीन माह बाद ट्रंप और जिनपिंग की हुई बात

US Tariffs: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ शुक्रवार को फोन पर बात की। दोनों नेताओं के बीच जून के बाद पहली बार बातचीत हुई है। व्हाइट हाउस के एक अधिकारी के मुताबिक, दोनों नेताओं के बीच वाशिंगटन समयानुसार सुबह लगभग 8 बजे बातचीत की, जो सोशल मीडिया ऐप टिकटॉक को अमेरिका में जारी रखने के लिए एक समझौते को अंतिम रूप देने की चल रही चर्चाओं के दौरान हुई।

Image

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (बाएं) और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग (दाएं) (फाइल फोटो साभार: AP)

Photo : AP

US Tariffs: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ शुक्रवार को फोन पर बात की। दोनों नेताओं के बीच जून के बाद पहली बार बातचीत हुई है। इस बातचीत से पहले अमेरिकी मीडिया ने दावा किया कि ट्रंप ने ताइवान को 40 करोड़ अमेरिकी डॉलर की सैन्य सहायता को मंजूरी देने से इनकार कर दिया था।

व्हाइट हाउस के एक अधिकारी के मुताबिक, दोनों नेताओं के बीच वाशिंगटन समयानुसार सुबह लगभग 8 बजे बातचीत की, जो सोशल मीडिया ऐप टिकटॉक को अमेरिका में जारी रखने के लिए एक समझौते को अंतिम रूप देने की चल रही चर्चाओं के दौरान हुई। हालांकि, बातचीत की जानकारी साझा नहीं की गई है।

क्या है पूरा मामला?

इस बातचीत से यह संकेत मिल सकते हैं कि दोनों नेता अपने व्यापार युद्ध को समाप्त करने के लिए किसी अंतिम समझौते पर पहुंचने और दुनिया की दो महाशक्तियों के बीच संबंधों की दिशा को स्पष्ट करने के लिए व्यक्तिगत रूप से मिल सकते हैं या नहीं। ट्रंप के दोबारा राष्ट्रपति बनने और चीन पर अत्यधिक शुल्क लगाने के बाद से शी चिनफिंग के साथ यह उनकी दूसरी बातचीत होगी। ट्रंप के सत्ता में आने के बाद चीन पर व्यापार प्रतिबंधों में लगातार वृद्धि हुई जिससे दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच संबंध तनावपूर्ण हो गए।

लेकिन रिपब्लिकन पार्टी के नेता ट्रंप ने बीजिंग के साथ व्यापार समझौतों पर बातचीत करने की इच्छा व्यक्त की है, विशेष रूप से उस सोशल वीडियो मंच (टिकटॉक) के लिए जिस पर तब तक के लिए अमेरिकी प्रतिबंध लगा हुआ है जब तक कि उसका स्वामित्व रखने वाली मूल चीनी कंपनी अपनी हिस्सेदारी बेच नहीं देती।

व्यापार तनाव को लेकर ट्रंप और शी के बीच इस बातचीत से पहले दोनों नेताओं ने जून में स्मार्टफोन से लेकर लड़ाकू विमानों तक, हर चीज में इस्तेमाल होने वाले दुर्लभ मृदा तत्वों के निर्यात पर चीन के प्रतिबंधों को लेकर तनाव कम करने के लिए बात की थी।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!