देश

ग्रीस के PM मित्सोताकिस ने पीएम मोदी से फोन पर की बात; FTA सहित इन मुद्दों पर हुई चर्चा

India Greece Ties: ग्रीस के प्रधानमंत्री क्यारीकोस मित्सोताकिस ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्होंने भारत-यूरोपीय संघ संग जल्द और लाभकारी मुक्त व्यापार समझौते (FTA) की वकालत की। प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में बताया कि दोनों नेताओं ने व्यापार, निवेश, प्रौद्योगिकी, शिपिंग, डिफेंस और लोगों के बीच आपसी संबंध जैसे क्षेत्रों में सहयोग का स्वागत किया।

Image

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (बाएं) और ग्रीस के प्रधानमंत्री क्यारीकोस मित्सोताकिस (दाएं) (फोटो साभार: AP)

Photo : AP

India Greece Ties: ग्रीस के प्रधानमंत्री क्यारीकोस मित्सोताकिस ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस पर पीएम मोदी ने ग्रीस के पीएम का आभार व्यक्त किया। प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में बताया कि दोनों नेताओं ने व्यापार, निवेश, प्रौद्योगिकी, शिपिंग, डिफेंस और लोगों के बीच आपसी संबंध जैसे क्षेत्रों में सहयोग का स्वागत किया।

क्यारीकोस मित्सोताकिस ने पीएम मोदी के साथ बातचीत में भारत-यूरोपीय संघ संग जल्द और लाभकारी मुक्त व्यापार समझौते (FTA) की वकालत की। साथ ही उन्होंने भारत द्वारा अगले साल आयोजित किए जाने वाले एआई इम्पैक्ट शिखर सम्मेलन की सफलता की कामना भी की। इस दौरान दोनों नेताओं ने आपसी हितों के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया। दोनों नेताओं ने संपर्क में बने रहने पर सहमति व्यक्त की।

भारत और यूरोपीय संघ (EU) के बीच मुक्त व्यापार समझौते के लिए 13वें दौर की वार्ता पिछले सप्ताह नई दिल्ली में आयोजित हुई। यूरोपीय संघ भारत का सबसे बड़ा व्यापार साझेदार है और दोनों देशों के बीच वित्त वर्ष 2023-24 में द्विपक्षीय व्यापार 135 अरब अमेरिकी डॉलर का रहा। दोनों पक्षों ने पहले ही 11 अध्यायों पर बातचीत पूरी कर ली है, जिनमें सीमा शुल्क और व्यापार सुविधा, विवाद निपटान, डिजिटल व्यापार, टिकाऊ खाद्य प्रणाली, लघु और मध्यम आकार के उद्यम, प्रतिस्पर्धा तथा सब्सिडी और पूंजीगत आवाजाही शामिल हैं।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article