दुनिया

रूस-यूक्रेन युद्ध पर नजर रख रही ब्रिटिश खुफिया एजेंसी, चीफ बोले- हमें अपने जाल में फंसा रहे पुतिन

Russia Ukraine War: ब्रिटेन की बाह्य खुफिया एजेंसी के प्रमुख ने शुक्रवार को अपने एक विदाई भाषण में कहा कि इस बात का कोई सबूत नहीं है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन को लेकर शांति वार्ता करना चाहते हैं। सर रिचर्ड मूर ने कहा कि पुतिन दुनिया को यह यकीन दिलाने की कोशिश कर रहे हैं कि रूस की जीत निश्चित है।

Image

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (फोटो साभार: AP)

Photo : AP

Russia Ukraine War: ब्रिटेन की बाह्य खुफिया एजेंसी के प्रमुख ने शुक्रवार को अपने एक विदाई भाषण में कहा कि इस बात का कोई सबूत नहीं है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन को लेकर शांति वार्ता करना चाहते हैं। आमतौर पर एमआई6 के नाम से जानी जाने वाली ‘सीक्रेट इंटेलिजेंस सर्विस’ के प्रमुख सर रिचर्ड मूर ने कहा कि पुतिन ‘‘हमें अपने जाल में फंसा रहे हैं।’’

सर रिचर्ड मूर ने क्या कुछ कहा?

मूर ने कहा कि वह अपनी शाही इच्छा को हरसंभव तरीके से थोपना चाहते हैं। लेकिन वह इसमें कामयाब नहीं हो सकते। उन्होंने कहा, ‘‘स्पष्ट रूप से कहें तो पुतिन ने अपनी क्षमता से ज़्यादा का बोझ उठा लिया है। उन्हें लगा कि उन्हें आसान जीत मिल जाएगी। लेकिन उन्होंने (और कई अन्य लोगों ने) यूक्रेनियों को कम करके आंका।’’

मूर पांच साल तक एमआई6 के प्रमुख रहने के बाद इस्तांबुल स्थित ब्रिटिश वाणिज्य दूतावास में बोल रहे थे। वह सितंबर के अंत में यह पद छोड़ देंगे। इसके बाद एजेंसी को इसकी पहली पहली महिला प्रमुख मिलेगी। उनके कार्यकाल के दौरान, रूस ने फरवरी 2022 में यूक्रेन पर आक्रमण शुरू किया। यह युद्ध अब भी जारी है और इसमें हजारों लोग मारे जा चुके हैं।

मूर ने संवादाता सम्मेलन में कहा, ‘‘पुतिन दुनिया को यह यकीन दिलाने की कोशिश कर रहे हैं कि रूस की जीत निश्चित है। लेकिन वह झूठ बोल रहे हैं। वह दुनिया से झूठ बोल रहे हैं। वह अपने लोगों से झूठ बोल रहे हैं। शायद वह खुद से भी झूठ बोल रहे हैं।’’

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article