दुनिया

'एक भी मिसाइल नहीं रोक सके...' पाकिस्तानी नागरिक ने खोलकर रख दी Pak सेना की पोल

Pakistani Missile: सोशल मीडिया पर एक पाकिस्तानी नागरिक का वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें उसने पाकिस्तानी सेना की रक्षा प्रणाली में बड़ी खामियों और किसी भी हमले को विफल करने की तैयारी के बारे में खुलकर बात की है।

Image

प्रतीकात्मक फोटो

Pakistani Missile: बुधवार को जब भारत ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) और पाकिस्तान में प्रमुख आतंकी ठिकानों पर बमबारी की, तो पाकिस्तान ने अपनी साख बचाने के लिए झूठे प्रचार का सहारा लिया। हालांकि, पाकिस्तान के ही कुछ लोग ऐसे भी हैं जो बिना हिचक के पूरी बेबाकी के साथ अपनी सेना की धोखाधड़ी को उजागर कर रहे हैं।

वीडियो में पाकिस्तानी नागरिक कह रहा है, "कल रात भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ 24 मिसाइल हमले किए और हैरानी की बात है सारे टारगेट पर जाकर लगे। इंडिया ने अपना टारगेट हासिल कर लिया और बड़ी हैरानी की बात है कि हम एक भी मिसाइल को रोक नहीं सके। हम पूरी तरह नाकाम रहे और भारत ने अपने लक्ष्य को हासिल कर लिया। कहावत है घर में घुसकर मारना, और भारत ने यही काम करके दिखाया। हम भारत को रोक नहीं सके।

उसने आगे कहा, "आप लोग यह मत सोचें कि मैं भारत की तारीफ कर रहा हूं। आप सुनते आ रहे हैं कि ईरान ने इजरायल की ओर लक्ष्य करके हजारों मिसाइल दाग दी। लेकिन वास्तव में इजरायल में एक भी मिसाइल नहीं गिरती क्योंकि उनका डिफेंस सिस्टम बहुत मजबूत है। ईरान की केवल एक-दो मिसाइल ही मुश्किल से इजरायल में जाकर गिर पाती हैं। इजरायल के डिफेंस सिस्टम की तुलना में हमारा हाल बुरा है। हम भारत की 24 मिसाइलों में एक को भी गिरा नहीं पाए।"

वीडियो में पाकिस्तानी नागरिक ने अपने देश की सुरक्षा तैयारियों पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा, "गनीमत यह रही कि भारत ने हमारे सैन्य ठिकानों या रिहायशी इलाकों पर हमला नहीं किया। भारत ऐसा करता तो हम उन मिसाइलों को कैसे रोक सकते थे। भारत की एयरस्ट्राइक के बाद पाकिस्तान में रातभर अफवाहों का दौर चलता रहा कि हमने भारत के विमान गिरा दिए। कई तस्वीरें वायरल होने लगीं, लेकिन मैंने खुद चेक किया तो पता चला कि सभी फोटो कई महीने पुराने हैं। अंत में हमारी ओर से भारतीय विमानों को गिराने के दावे फेक न्यूज ही साबित हुए।"

इतनी स्पष्टता के साथ पाकिस्तानी रक्षा तंत्र की कमियों को स्वीकारने के बाद यह पाकिस्तानी व्यक्ति सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है, और उसका वीडियो काफी शेयर किया जा रहा है, क्योंकि यह पाकिस्तान के झूठे दावों और बयानबाजी की कलई खोलता है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!