देश

'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान में कितने आतंकवादी मारे गए? रक्षा मंत्री ने सर्वदलीय बैठक में बता दिया

Operation Sindoor Update : 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत कम से कम 100 आतंकवादी मारे गए, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सर्वदलीय बैठक में इस बारे में जानकारी दी।

Image

ऑपरेशन सिंदूर

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सर्वदलीय बैठक में कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ( Operation Sindoor ) के तहत भारतीय हमलों में कम से कम 100 आतंकवादी मारे गए और गिनती अभी भी जारी है सरकार ने यह भी बताया कि ऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी है, जिससे सटीक संख्या बताना मुश्किल हो जाता है। इसके अलावा, सरकार ने कहा कि जब तक पाकिस्तान कोई भड़काऊ कार्रवाई नहीं करता, तब तक भारत अपनी ओर से कोई कार्रवाई नहीं करेगा।

रक्षा मंत्री बोले कि ऑपरेशन सिंदूर में 9 आतंकवादी ठिकानों पर सटीक हमला किया गया। करीब 100 आतंकवादी मारे गए अभी गिनती जारी है।

गौर हो कि 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद केंद्र सरकार ने 8 मई को नई दिल्ली में सर्वदलीय बैठक बुलाई इसमें इस अहम ऑपरेशन के बारे में राजनीतिक दलों को जानकारी दी गई।

सर्वदलीय बैठक में भाग लेने के लिए केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा संसद भवन पहुंचे कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे भी बैठक में मौजूद रहे।

विपक्षी नेताओं ने 'ऑपरेशन सिंदूर' की सराहना की

बैठक में दौरान सरकार अलग-अलग राजनीतिक दलों के नेताओं को 'ऑपरेशन सिंदूर' के कई पहलुओं की अहम जानकारियां दी, इसमें ऑपरेशन के उद्देश्य, विशिष्ट आतंकी ठिकानों पर हमला, रणनीतिक और सुरक्षा प्रभाव आदि शामिल हैं। बता दें कि विपक्षी नेताओं ने ऑपरेशन सिंदूर की सराहना की है और आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई पर गर्व जताया।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article