दुनिया

सुदूर अंतरिक्ष में ड्रैगन ने भेजा यान, एस्टेरॉयड से नमूने लेकर धरती को करेगा नमन!

Tianwen-2 Probe: चीन ने एक अंतरिक्ष यान प्रक्षेपित करने के साथ ही दावा किया है कि यह यान मंगल ग्रह के निकट स्थित एस्टेरॉयड से नमूने लेकर आएगा और 'महत्वपूर्ण खोज' करेगा। चीनी अंतरिक्ष एजेंसी के प्रमुख शान झोंगडे ने कहा कि तियानवेन-2 मिशन चीन की अंतरग्रहीय अन्वेषण की नयी यात्रा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Image

चीन ने मंगल ग्रह के निकट एस्टेरॉयड के पास भेजा यान

Photo : AP

Tianwen-2 Probe: चीन ने एक अंतरिक्ष यान प्रक्षेपित करने के साथ ही दावा किया है कि यह यान मंगल ग्रह के निकट स्थित एस्टेरॉयड से नमूने लेकर आएगा और 'महत्वपूर्ण खोज' करेगा। यह ब्रह्मांड के बारे में मानवता के ज्ञान को व्यापक बनाएगा। चीन की अंतरिक्ष एजेंसी ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

एस्टेरॉयड से नमूने लाएगा यान

चीन की सरकारी अंतरिक्ष एजेंसी के अनुसार, तियानवेन-2 अंतरिक्ष यान को गुरुवार को सुबह दक्षिणी चीन से लॉन्ग मार्च 3-बी रॉकेट के जरिए प्रक्षेपित किया गया। यह यान मंगल ग्रह के करीब एस्टेरॉयड 2016एचओ3 से नमूने एकत्र करेगा तथा मुख्य बेल्ट धूमकेतु 311पी का अन्वेषण भी करेगा।

चीन की सरकारी अंतरिक्ष एजेंसी चाइना नेशनल स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (CNSA) के प्रमुख शान झोंगडे ने कहा कि तियानवेन-2 मिशन ''चीन की अंतरग्रहीय अन्वेषण की नयी यात्रा में एक महत्वपूर्ण कदम है'' और करीब एक दशक लंबे इस मिशन से अभूतपूर्व खोजें होंगी तथा ब्रह्मांड के बारे में मानवता का ज्ञान बढ़ेगा।

कब तक वापस आएगा यान?

एस्टेरॉयड 2016एचओ3 से नमूने लगभग दो साल में वापस आने वाले हैं। अपेक्षाकृत स्थिर कक्षाओं के लिए चुने गए एस्टेरॉयड्स से उम्मीद है कि वे पृथ्वी के निर्माण के बारे में सुराग देंगे, जैसे कि पानी की उत्पत्ति। इससे पहले चीन का अंतरिक्ष यान एक ऐतिहासिक मिशन के तहत चंद्रमा के सुदूर भाग से चट्टान के नमूने लेकर पृथ्वी पर वापस लौटा था।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article