ब्रिटेन की राष्ट्रीय हवाई यातायात सेवा को सोमवार को विमान की आवाजाही को प्रतिबंधित करने पर मजबूर होना पड़ा है, तकनीकी खराबी की वजह से एयरलाइंस और एयरपोर्ट्स को चेतावनी दी गई कि हवाई यातायात को रोक दिया जाए, पूरे ब्रिटेन में हवाई यातायात नियंत्रकों को तकनीकी खराबी का सामना करना पड़ रहा है, मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक ताया गया है कि हवाई यातायात नियंत्रण नेटवर्क बंद है और उनकी उड़ान में देरी होगी।
एयरस्पेस बंद करने का कारण तकनीकी खराबी माना जा रहा है, इस कारण ब्रिटेन में एयर ट्रैफिक कंट्रोलर्स को तकनीकी खराबी की समस्या का सामना करना पड़ा है।
एक 'तकनीकी समस्या' का सामना
ब्रिटेन की हवाई यातायात नियंत्रण प्रणाली ने कहा है कि वह एक 'तकनीकी समस्या' का सामना कर रही है, जिसके कारण उड़ानों में देरी हो सकती है। हालांकि यह भी बताया जा रहा है कि इंजीनियर खराबी को ढूंढने और उसे ठीक करने के लिए काम कर रहे हैं, इससे होने वाली किसी भी असुविधा के लिए हम क्षमा चाहते हैं।
