देश

VIDEO: 'जंतर-मंतर आने से डर रही सरकार...', CJP ने बातचीत के लिए 'नड्डा आवास' जाने से किया इनकार; बताई अपनी शर्त

CJP Protest: सीजेपी ने स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के आवास पर बातचीत करने से इनकार कर दिया। सीजेपी प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा कि बैठक नड्डा जी के घर पर नहीं होगी। ऐसे में किसी न्यूट्रल जगह देख लें।

Image

सीजेपी ने नड्डा के आवास पर बैठक से किया इनकार

CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के आवास पर बातचीत के लिए इनकार कर दिया। सीजेपी का कहना है कि जनता ने नड्डा जी के आवास पर बातचीत करने से इनकार किया है। अगर बातचीत करनी है तो जंतर-मंतर आ जाइये या फिर किसी न्यूट्रल वेन्यू का चयन करें।

नड्डा ने CJP को बातचीत के लिए बुलाया

जेपी नड्डा ने सीजेपी को बातचीत के लिए आमंत्रित किया था, लेकिन सीजेपी के नेताओं ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया और कहा कि जनता का कहना है कि बातचीत के लिए या तो जंतर-मंतर पर आइये या फिर किसी न्यूट्रल वेन्यू में बातचीत होगी।

नीट पेपर लीक मामले में जवाबदेही तय करने और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर पिछले महीने से जंतर-मंतर पर धरना दे रही सीजेपी के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा, ''जंतर-मंतर आने से सरकार डर रही है... ऐसे में हम लोगों ने कहा कि कोई ऐसी जगह का सुझाव दें जहां पर न आपका घर हो और न ही जंतर-मंतर हो। इसके बावजूद, जितेंद्र सिंह कह रहे हैं कि हम नड्डा जी के ऑफिस में या उनके घर में बैठक कर सकते हैं।''

'नड्डा जी के घर पर नहीं होगी बात'

उन्होंने कहा कि जनता ने मना कर दिया है कि बैठक तो नड्डा जी के घर पर नहीं होगी। अगर होगी तो जंतर-मंतर पर या फिर किसी न्यूट्रल जगह पर होगी। साथ ही, आशुतोष रांका ने बातचीत को लेकर सरकार के सामने अपनी एक शर्त भी रख दी। उन्होंने कहा, ''अब बात होती तो कुछ निकलकर आना चाहिए हम समय बर्बाद नहीं करेंगे। आपको हमारी कुछ मांग माननी पड़ेंगी या फिर ये बताना होगा कब तक हमारी मांग पूरी होगी।''

आशुतोष रांका ने कहा कि जितेंद्र सिंह जी, नड्डा जी आप बड़े लोग हैं। हम छोटे लोग हैं, लेकिन जनता हम छोटे लोगों के साथ है और जनता ने कहा है कि नड्डा जी के घर पर बात नहीं होगी, तो नहीं होगी।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article