ऑटो न्यूज़

सुरक्षा के मामले में नंबर-1 बनी नई Maruti Brezza Facelift, Bharat NCAP से मिली 5 स्टार रेटिंग

मारुति कल अपने ग्राहकों के लिए कॉम्पैक्ट SUV 2026 Maruti Suzuki Brezza Facelift लॉन्च करेगी, इससे पहले Bharat NCAP से इस एसयूवी को सेफ्टी में 5 स्टार रेटिंग मिल चुकी है।

Image

2026 Maruti Suzuki Brezza Facelift को मिली 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग

मारुति सुजुकी की लोकप्रिय कॉम्पैक्ट SUV 2026 Maruti Suzuki Brezza Facelift कल यानी 24 जुलाई को लॉन्च होने जा रही है और इससे पहले ही इस एसयूवी ने सुरक्षा के मामले में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। Bharat NCAP ने नई Brezza को एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (Adult Occupant Protection) और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (Child Occupant Protection) दोनों कैटेगरी 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग दी है।

सबसे अहम बात यह है कि Bharat NCAP ने स्पष्ट किया है कि यह रेटिंग केवल टेस्ट किए गए टॉप वेरिएंट तक सीमित नहीं है, बल्कि नई Brezza के सभी वेरिएंट्स पर लागू होगी। यानी बेस मॉडल खरीदने वाले ग्राहकों को भी समान स्तर की सुरक्षा मिलेगी।

एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में शानदार प्रदर्शन

2026 Maruti Suzuki Brezza Facelift

2026 Maruti Suzuki Brezza Facelift

Bharat NCAP की रिपोर्ट के अनुसार, नई Brezza ने 32 में से 30.41 अंक हासिल किए, जो इसे 5-स्टार रेटिंग दिलाते हैं।

फ्रंटल ऑफसेट डिफॉर्मेबल बैरियर टेस्ट के दौरान ड्राइवर के सिर, गर्दन, पेल्विस, जांघों और पैरों को 'Good' सुरक्षा रेटिंग मिली। वहीं छाती और शिन (पिंडली) को 'Adequate' रेटिंग दी गई। को ड्राइवर के लिए भी लगभग यही परिणाम रहे। अधिकांश बॉडी पार्ट्स को 'Good' रेटिंग मिली, जबकि केवल शिन एरिया को 'Adequate' माना गया। इस टेस्ट में Brezza को 16 में से 14.41 अंक मिले।

साइड इम्पैक्ट टेस्ट में पूरे अंक

साइड मूवेबल बैरियर टेस्ट में नई Brezza ने शानदार प्रदर्शन किया। इसमें यात्री के सिर, छाती, पेट और पेल्विस को 'Good' सुरक्षा मिली। इसके अलावा साइड पोल इम्पैक्ट टेस्ट में भी SUV ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। इन दोनों टेस्ट में Brezza को 16 में से पूरे 16 अंक प्राप्त हुए, जो इसकी मजबूत बॉडी स्ट्रक्चर और सुरक्षा तकनीक को दर्शाते हैं।

बच्चों की सुरक्षा में भी 5-स्टार रेटिंग

2026 Maruti Suzuki Brezza Facelift

2026 Maruti Suzuki Brezza Facelift

नई Brezza ने चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में 49 में से 43 अंक हासिल किए। डायनामिक क्रैश टेस्ट में SUV को 24 में से पूरे 24 अंक मिले। वहीं चाइल्ड सीट इंस्टॉलेशन टेस्ट में भी इसे 12 में से पूरे 12 अंक प्राप्त हुए। इन टेस्ट में 18 महीने और 3 साल के बच्चों के डमी का इस्तेमाल किया गया। दोनों को फ्रंटल और साइड इम्पैक्ट टेस्ट में शानदार सुरक्षा मिली।

हालांकि, व्हीकल असेसमेंट स्कोर में Brezza को 13 में से केवल 7 अंक मिले। यही एक ऐसा एरिया रहा, जिसकी वजह से कुल चाइल्ड सेफ्टी स्कोर 49 में से 43 रहा।

किस वेरिएंट का हुआ टेस्ट?

Bharat NCAP ने Maruti Suzuki Brezza ZXi+ वेरिएंट का टेस्ट किया। यह मॉडल 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस था। हालांकि Bharat NCAP ने साफ किया है कि यह सुरक्षा रेटिंग Brezza के सभी वेरिएंट्स पर लागू होगी। यानी ग्राहक चाहे बेस मॉडल खरीदें या टॉप वेरिएंट, उन्हें समान सुरक्षा मानक मिलेंगे।

सेफ्टी फीचर्स की लंबी सूची

टेस्ट किए गए मॉडल में कई आधुनिक सुरक्षा फीचर्स दिए गए थे, जिनमें शामिल हैं:

  • 6 एयरबैग
  • इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC)
  • सभी सीटों के लिए सीटबेल्ट रिमाइंडर
  • फ्रंट सीटों के लिए सीटबेल्ट प्री-टेंशनर
  • रियर सीट पर ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर
  • मजबूत बॉडी स्ट्रक्चर

ये सभी फीचर्स Brezza को अपने सेगमेंट की सुरक्षित SUVs में शामिल करने में मदद करते हैं।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article