एजुकेशन

MPSC Group C Recruitment 2026: महाराष्ट्र ग्रुप सी पदों की संख्या में भारी बढ़ोतरी, जोड़े गए 3,088 नए पद, इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

MPSC Group C Recruitment 2026: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग द्वारा ग्रुप-सी सर्विसेज कंबाइंड प्रिलिमिनरी एग्जामिनेशन 2026 के तहत होने भर्ती में 3 हजार से अधिक नए पद जोड़े गए हैं। इसके साथ ही आवेदन की अंतिम तिथि में भी बदलाव किया गया है।

Image

MPSC Group C Recruitment 2026 (Photo- AI)

MPSC Group C Recruitment 2026: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) द्वारा सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। आयोग ने 'महाराष्ट्र ग्रुप-सी सर्विसेज कंबाइंड प्रिलिमिनरी एग्जामिनेशन 2026' के तहत पदों की संख्या में बड़ा इजाफा किया है। राज्य के महसूल व वन विभाग के अंतर्गत आने वाले ग्राम महसूल अधिकारी यानी 'तलाठी' के पदों को भी इस परीक्षा में शामिल कर लिया गया है, जिससे अभ्यर्थियों को चयन का बेहतरीन अवसर मिला है। पदों में वृद्धि के साथ ही एमपीएससी द्वारा एक नया नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसके आधार पर अब भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

रिक्तियों में हुई भारी बढ़ोतरी

शुरुआत में MPSC ने ग्रुप-सी संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा 2026 के लिए केवल 2,619 रिक्त पदों का नोटिफिकेशन जारी किया था। हालांकि, नए संशोधित नोटिस के अनुसार आयोग ने इसमें 3,088 नए पद जोड़ दिए हैं। इसके साथ ही अब भर्ती के लिए पदों की संख्या 5,707 हो गई है। उम्मीदवारों को बता दें कि इसमें अकेले तलाठी के 1,539 पद शामिल है।

किन पदों पर होगी भर्ती

तलाठी के अलावा इस भर्ती के जरिए क्लर्क-टाइपिस्ट, टैक्स असिस्टेंट, असिस्टेंट मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर (AMVI), टेक्निकल असिस्टेंट और इंडस्ट्री इंस्पेक्टर जैसे विभिन्न पदों को भी भरा जाएगा। उम्मीदवारों अब इस भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा लेकर सरकारी नौकरी प्राप्त करने के अपने सपने की ओर कदम बढ़ा सकते हैं।

आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ी

पदों की संख्या में हुई इस वृद्धि को देखते हुए आयोग ने अभ्यर्थियों को राहत देते हुए आवेदन की समय-सीमा बढ़ा दी है। फॉर्म सबमिट करने की अंतिम तिथि अब 5 अगस्त 2026 है, जबकि फीस जमा करने की अंतिम तिथि 8 अगस्त 2026 है। बता दें कि आवेदन फॉर्म पूरी तरह से ऑनलाइन है और आवेदन शुल्क का भुगतान भी ऑनलाइन ही यूपीआई, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और नेट बैंकिंग के माध्यम से किया जा सकता है।

क्या है भर्ती के लिए योग्यता और आयु सीमा

शैक्षणिक योग्यता: किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय (BA, B.Sc, B.Com आदि) में ग्रेजुएशन (स्नातक) पूरा कर चुके उम्मीदवार तलाठी पद के लिए आवेदन कर सकते हैं।

आयु सीमा: तलाठी पद के लिए न्यूनतम आयु 18/19 वर्ष और सामान्य वर्ग के लिए अधिकतम आयु 38 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को नियम अनुसार 5 वर्ष की छूट मिलेगी।

क्या है परीक्षा की डेट

जारी भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार, प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 25 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। यह परीक्षा पेन एंड पेपर यानी ओएमआर शीट पर आधारित है। इसमें उम्मीदवारों से बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रारंभिक परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिलेगा।

आवेदन करने का आसान तरीका

स्टेप 1 - MPSC की आधिकारिक वेबसाइट mpsc.gov.in या mpsconline.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2 - होमपेज पर दिए ऑनलाइन फैसिलिटी के सेक्शन पर क्लिक करें।

स्टेप 3 - पहले से रजिस्टर उम्मीदवार लॉगिन करें या नया रजिस्ट्रेशन पूरा करें।

स्टेप 4 - Group-C Services Combined Preliminary Examination 2026 लिंक का चयन करें।

स्टेप 5 - अपनी सभी व्यक्तिगत व शैक्षणिक जानकारी ध्यानपूर्वक दर्ज करें।

स्टेप 6 - जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें, परीक्षा शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर रख लें।

उम्मीदवारों को सलाह कि तय समय-सीमा के भीतर प्रक्रिया पूरी करें। लास्ट डेट के इंतजार में न रहें, क्योंकि डेट निकलने के बाद उम्मीदवार परीक्षा में शामिल नहीं हो पाएंगे।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article