Public Holiday in Mauritius on 22 January: अयोध्या में राम मंदिर उद्घाटन (Ayodhya Ram Mandir) को लेकर भारत ही नहीं पूरी दुनिया में खुशी की लहर है और लोग अलग-अलग तरीक से भगवान राम के प्रति अपनी आस्था को व्यक्त कर रहे हैं, वहीं मॉरीशस सरकार (Mauritius) ने ऐलान किया कि 22 जनवरी को 2 घंटे का ब्रेक होगा।
मॉरीशस में 22 जनवरी, 2024 को मॉरिशस के हिंदू आस्था वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को 2 घंटे का अवकाश दिया जाएगा, मॉरीशस सरकार ने हिंदू सामाजिक-सांस्कृतिक संगठनों के अनुरोध पर मंजूरी दी है।
मॉरीशस के प्रधान मंत्री प्रविंद कुमार जुगनौथ के नेतृत्व में मॉरीशस कैबिनेट ने शुक्रवार को एक आधिकारिक बयान जारी किया जिसमें बताया गया था कि कैबिनेट ने सोमवार 22 जनवरी 2024 को 1400 से दो घंटे की विशेष छुट्टी देने पर सहमति व्यक्त की है, ताकि वो प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर वहां होने वाले आयोजनों में शामिल हो सकें।
अयोध्या में समारोह 16 जनवरी से शुरू होकर सात दिनों तक चलेगा
गौर हो कि 22 जनवरी को दोपहर में अयोध्या राम मंदिर के गर्भगृह में राम लला को विराजमान किया जाएगा भव्य मंदिर के उद्घाटन के लिए सभी क्षेत्रों के कई नेताओं और गणमान्य व्यक्तियों को आमंत्रित किया गया है, मंदिर के अधिकारियों के अनुसार, यह समारोह 16 जनवरी से शुरू होकर सात दिनों तक चलेगा। श्रीवैदिक अनुष्ठान अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह मुख्य समारोह से एक सप्ताह पहले 16 जनवरी को शुरू होगा।
