Sorab Bedi On Niharika Tiwari And Delnaaz Daruwala: 'स्प्लिट्जविला 16' का हिस्सा रहे सौरभ बेदी इन दिनों काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। सौरभ बेदी ने मशहूर फैशन डिजाइनर डेलनाज दारूवाला संग इंटीमेट तस्वीरें साझा कर अपने रिलेशनशिप पर मुहर लगाई थी। लेकिन देखते ही देखते सौरभ बेदी ट्रोल्स के निशाने पर आ गए। लोगों ने सौरभ बेदी को डेलनाज दारूवाला संग एज गैप पर तो आड़े हाथों लिया ही। साथ ही निहारिका तिवारी संग ब्रेकअप के लिए उन्हें 'चीटर' का टैग भी दिया। लेकिन अब इन मामलों पर सौरभ बेदी ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने वीडियो साझा कर निहारिका तिवारी संग रिश्ते का सच बयां किया। साथ ही डेलनाज दारूवाला संग एज गैप पर भी ट्रोल्स को करारा जवाब दिया। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Splitsvilla X6 फेम Sorab Bedi ने डेलनाज दारूवाला संग कोजी फोटोज शेयर कर कंफर्म किया रिश्ता, एज गैप पर हुए ट्रोल
सौरभ बेदी (Sorab Bedi) ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने ट्रोल्स को करारा जवाब दिया। सौरभ बेदी ने कहा, "ये जो तुम गलत नैरेटिव फैला रहे हो ना 'चीटर चीटर चीटर।' भाई चीटिंग तब होती है जब हमने एक-दूजे को कमिटमेंट दी हो कि हम रिलेशनशिप में हैं। कुछ भी नहीं बोला था हमने, हम अच्छे दोस्त थे। हमने कोशिश की थी, लेकिन नहीं निभी। जब निहारिका ने बोला ना कि हम रास्ते अलग कर रहे हैं। उससे पहले से ही हमने एक-दूजे को बोल दिया था कि नहीं हो पा रहा है हमारा, हम डेट नहीं कर सकते। निहारिका ने बहुत बाद में शेयर किया था। हमने कभी डेट किया ही नहीं तो चीटिंग हो कैसे गई भाई।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: इवेंट में फूटा Anjali Arora का गुस्सा, महज 12 मिनट में छोड़ा स्टेज, चिल्लाते हुए बोलीं- 'बुलाओ ऑर्गेनाइजर को'
सौरभ बेदी (Sorab Bedi) ने एज गैप पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा, "जब बंदा अपने हिसाब से जिंदगी जिये तो, ऐसे तो बोलते हो ना कि चार लोग क्या बोलेंगे अपनी जिंदगी जियो, अपना काम करो। अगर तुम एज गैप की बात कर रहे हो ना भाई तो मुझे बहुत सुंदर लगती है वो (डेलनाज दारूवाला)। मुझे बहुत हॉट लगती है वो, मेरे लिए वो सुंदर भी है और मेरे लिए वो हॉट भी है, मेरे लिए वो सब है।"
डेलनाज दारूवाला संग शादी पर सौरभ बेदी ने कही ये बात
सौरभ बेदी ने डेलनाज दारूवाला को लेकर आगे कहा, "मैंने उससे ज्यादा सुंदर लड़की नहीं देखी है आज तक। मैं अकेला लड़का नहीं हूं जिसे अपने से बड़ी लड़कियां पसंद आई हैं। मैं उससे शादी भी कर लूंगा, ब्यार के भी ले आऊंगा। तुम्हें क्या दिक्कत है।"
