देश

Pran Pratishtha: 'सदियों बाद सुमंगल घड़ी नजदीक', PM मोदी ने शेयर किया सुंदर भजन, देखें Video

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 13, 2024, 09:49 AM IST

Ram Mandir Pran Pratishtha: गुरुवार को पीएम ने भगवान राम का एक और भजन साझा किया है। इस भजन को 15 साल की सूर्या गायत्री ने गाया है। सूर्या गायत्री केरल की रहने वाली हैं और वो हिंदी और संस्कृत भाषा को नहीं जानती है।

Image

राम मंदिर में 22 जनवरी को होगी प्राण प्रतिष्ठा।

Photo : PTI

Ram Mandir Pran Pratishtha: देश भर में इस समय राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर लोगों की भावनाएं हिलोर मार रही हैं। लोग 22 जनवरी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। भगवान राम के बाल स्वरूप राम लला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों होनी है। प्राण प्रतिष्ठा के दिन पीएम मोदी यजमान की भूमिका में होंगे। इसके लिए उन्होंने विधिवत तैयारी शुरू कर दी है। वह 11 दिनों के विशेष अनुष्ठान पर हैं। इस बीच उन्होंने भगवान राम के एक बार फिर अयोध्या लौटने और राम मंदिर की तैयारियों पर एक सुंदर भजन X पर पोस्ट किया है।

अपने पोस्ट में प्रधानमंत्री ने लिखा है, 'सदियों के इंतजार के बाद अयोध्या धाम में सुमंगल की घड़ी नजदीक है। इस पुण्य अवसर को लेकर उत्तर से दक्षिण और पूरब से पश्चिम तक, हर ओर प्रभु श्री राम का जयकारा गूंज रहा है। आस्था और भक्ति के इसी वातावरण का अनुभव आपको इस प्रस्तुति से होगा।'

लोगों ने पसंद किया

प्रधानमंत्री ने कुछ दिनों पहले लोगों से भगवान राम से जुड़े भजन, कविताएं एवं लेख सोशल मीडिया पर शेयर करने की अपील की। इसके बाद लोगों ने भगवान राम से जुड़े भजन एवं कविताएं शेयर कीं। पीएम ने इन पोस्टों को री-पोस्ट कर इन्हें लोगों तक पहुंचाया। इन भजनों को लोगों ने काफी पसंद किया।

इन गायकों के भजन शेयर किए

गुरुवार को पीएम ने भगवान राम का एक और भजन साझा किया है। इस भजन को 15 साल की सूर्या गायत्री ने गाया है। सूर्या गायत्री केरल की रहने वाली हैं और वो हिंदी और संस्कृत भाषा को नहीं जानती है। पीएम इससे पहले स्वस्ति मेहुलस, जुबिन नौटियाल, पायल देव, मनोज मुंतशिर, स्वाति मिश्रा सहित कई गायकों के भजन भी शेयर कर चुके हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में भारी गोलीबारी, LoC पर घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम, सेना का सर्च ऑपरेशन जारी

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में भारी गोलीबारी, LoC पर घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम, सेना का सर्च ऑपरेशन जारी

Sonam Wangchuk Hunger Strike: अस्पताल में भर्ती होने के बाद भी नहीं टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, पत्नी गीतांजलि ने प्रदर्शनकारियों से की ये खास अपील

Sonam Wangchuk Hunger Strike: अस्पताल में भर्ती होने के बाद भी नहीं टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, पत्नी गीतांजलि ने प्रदर्शनकारियों से की ये खास अपील

संसद का मानसून सत्र: सर्वदलीय बैठक आज, एजेंडे में रहेगा सोनम वांगचुक और राम मंदिर चंदा विवाद

संसद का मानसून सत्र: सर्वदलीय बैठक आज, एजेंडे में रहेगा सोनम वांगचुक और राम मंदिर चंदा विवाद

'शिक्षा मंत्री को इस्तीफा देने की जरूरत नहीं, नीट पेपर मामला...', धर्मेंद्र प्रधान के समर्थन में उतरे NDA के दिग्गज नेता

'शिक्षा मंत्री को इस्तीफा देने की जरूरत नहीं, नीट पेपर मामला...', धर्मेंद्र प्रधान के समर्थन में उतरे NDA के दिग्गज नेता

आज की ताजा खबर, 19 जुलाई 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: जॉर्डन में ईरानी हमले में दो और अमेरिकी सैनिकों की मौत, कोलकाता में आज 'शब्दलोक' का उद्घाटन करेंगे अमित शाह

आज की ताजा खबर, 19 जुलाई 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: जॉर्डन में ईरानी हमले में दो और अमेरिकी सैनिकों की मौत, कोलकाता में आज 'शब्दलोक' का उद्घाटन करेंगे अमित शाह