बिजनेस

भारतपे का बड़ा ऑफर: 100 रुपये अधिक के गोल्ड खरीद पर मिलेगा 5% एक्स्ट्रा सोना, साथ ही 20 लाख जीतने का मौका

Tyohar BharatPe Gold Offer: भारतपे ने त्योहारी सीजन पर 'त्योहार भारतपे गोल्ड ऑफर' लॉन्च किया है, जिसके तहत 11 अक्टूबर से 10 नवंबर 2026 तक डिजिटल गोल्ड खरीदने पर 5% अतिरिक्त सोना और 20 लाख रुपये तक के इनाम जीतने का मौका मिल रहा है।

Image

धनतेरस-दिवाली पर भारतपे का बड़ा धमाका: डिजिटल गोल्ड पर पाएं 5% एक्स्ट्रा सोना और 20 लाख रुपये तक के इनाम! (तस्वीर-Canva)

Tyohar BharatPe Gold Offer : धनतेरस और दिवाली के पावन अवसर पर भारत में सोने की खरीदारी को बेहद शुभ माना जाता है। हर साल की तरह इस बार भी निवेशक और आम लोग इस त्योहारी सीजन में सोने में निवेश की तैयारी कर रहे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए फिनटेक कंपनी 'भारतपे' (BharatPe) ने डिजिटल गोल्ड में निवेश करने वालों के लिए एक धमाकेदार ऑफर पेश किया है। कंपनी ने 'त्योहार भारतपे गोल्ड ऑफर' लॉन्च किया है, जिसके तहत ग्राहकों को डिजिटल गोल्ड की खरीद पर 5% अतिरिक्त सोना और 20 लाख रुपये तक के इनाम जीतने का शानदार मौका मिल रहा है।

क्या है 'त्योहार भारतपे गोल्ड ऑफर'?

त्योहार भारतपे गोल्ड ऑफर लिमिटेड-पीरियड कैंपेन 11 अक्टूबर से 10 नवंबर 2026 तक भारतपे के प्लेटफॉर्म पर लाइव रहेगा। कंपनी का उद्देश्य इस त्योहारी सीजन में डिजिटल गोल्ड के निवेश को और अधिक फायदेमंद और आकर्षक बनाना है। इस ऑफर के तहत ग्राहकों को दो तरीकों से लाभ उठाने का मौका मिल रहा है। पहला, योग्य खरीदारी पर सुनिश्चित अतिरिक्त सोना और दूसरा, लीडरबोर्ड चैलेंज के जरिए आकर्षक पुरस्कार।

कैसे मिलेगा 5% अतिरिक्त सोने का लाभ?

इस फेस्टिव ऑफर के नियमों के मुताबिक, अगर कोई ग्राहक 100 रुपये से अधिक की एकमुश्त (one-time) डिजिटल गोल्ड की खरीदारी करता है, तो उसे हर ट्रांजैक्शन पर 5% एक्स्ट्रा डिजिटल गोल्ड बिल्कुल मुफ्त मिलेगा। यह अतिरिक्त सोना ग्राहकों के पोर्टफोलियो में तुरंत क्रेडिट कर दिया जाएगा। इसके अलावा, यह ऑफर नए गोल्ड सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) पर भी लागू होता है। हालांकि, SIP के जरिए अतिरिक्त सोने का लाभ पाने के लिए कैंपेन अवधि के दौरान लगातार 7 सफल SIP ट्रांजैक्शन पूरे करने होंगे।

20 लाख रुपये तक के इनाम जीतने का मौका

इस फेस्टिव ऑफर में निवेश को और रोमांचक बनाने के लिए कंपनी ने एक लीडरबोर्ड चैलेंज भी शुरू किया है। जो ग्राहक 10,000 रुपये से अधिक के सोने के ट्रांजैक्शन करेंगे, वे इस लीडरबोर्ड का हिस्सा बनेंगे। इस पूल से ग्राहकों के पास कुल 20 लाख रुपये तक के इनाम जीतने का बेहतरीन अवसर रहेगा।

त्योहार भारतपे गोल्ड ऑफर का लाभ उठाने के लिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

अगर आप भी इस ऑफर का फायदा उठाना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:-

  • सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में Invest BharatPe ऐप डाउनलोड करें और अपनी प्रोफाइल का सेटअप पूरा करें।
  • ऐप ओपन करने के बाद Invest विकल्प पर क्लिक करें ताकि आप 'Tyohar BharatPe Gold Offer' में भाग ले सकें।
  • इसके बाद अपनी जरुरत और बजट के अनुसार निवेश की राशि (Investment Amount) दर्ज करें।
  • भुगतान के लिए अपना पसंदीदा तरीका चुनें, जिसमें भारतपे UPI, अन्य UPI विकल्प, नेट बैंकिंग या डेबिट कार्ड शामिल हैं।
  • पेमेंट प्रक्रिया पूरी करें और आपका निवेश सफल हो जाएगा।
  • पेमेंट पूरा होते ही आपकी मुख्य खरीदारी और ऑफर के तहत मिलने वाला अतिरिक्त सोना तुरंत आपके पोर्टफोलियो में जुड़ जाएगा।

भारतपे क्या है?

साल 2018 में स्थापित भारतपे ने भारत में पहला UPI इंटरऑपरेबल QR कोड पेश किया था। इसके बाद साल 2020 में कंपनी ने कार्ड एक्सेप्टेंस टर्मिनल 'भारतपे स्वाइप' भी लॉन्च किया। आज देश के 450 से अधिक शहरों में 1.7 करोड़ से ज्यादा मर्चेंट इस नेटवर्क से जुड़े हुए हैं। भारतपे ऑफलाइन UPI ट्रांजैक्शन के क्षेत्र में एक अग्रणी कंपनी है, जो हर महीने 450 मिलियन से अधिक UPI ट्रांजैक्शन प्रोसेस करती है। साथ ही, कंपनी का मंथली ट्रांजैक्शन प्रोसेस्ड वैल्यू 12,000 करोड़ रुपये है और इसका POS बिजनेस सालाना 27,000 करोड़ रुपये से अधिक के भुगतान को संभालता है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article