एजुकेशन

Government Job 2026: इन 3 प्रमुख भर्तियों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आज, जल्द करें अप्लाई

Government Job 2026: आज 18 अक्टूबर 2026 देश में कई सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि है। इसमें साउदर्न रेलवे, नेशनल हाउसिंग बैंक और इंटेलिजेंट कम्युनिकेशन सिस्टम्स इंडिया लिमिटेड शामिल है। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह है कि वह तुरंत आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

Image

Government Job 2026 (Photo - AI/Newsroom Verified)

Government Job 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए 18 अक्टूबर 2026 का दिन बेहद महत्वपूर्ण है। आज देश के तीन प्रमुख सरकारी संस्थानों—इंटेलिजेंट कम्युनिकेशन सिस्टम्स इंडिया लिमिटेड (ICSIL), साउदर्न रेलवे (Southern Railway), और नेशनल हाउसिंग बैंक (NHB) द्वारा निकाली गई विभिन्न पदों की भर्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि है। जो अभ्यर्थी इन पदों के लिए योग्य हैं, वह तुरंत आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

ICSIL भर्ती 2026

इंटेलिजेंट कम्युनिकेशन सिस्टम्स इंडिया लिमिटेड (ICSIL) ने दिल्ली कंज्यूमर कोऑपरेटिव होलसेल स्टोर लिमिटेड (DCCWS) में कॉन्ट्रैक्ट/आउटसोर्स आधार पर डेटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) के पदों पर आवेदन की आज अंतिम तिथि है। बता दें कि भर्ती केवल 20 पदों के लिए निकाली गई है। उम्मीदवार केवल शाम 5 बजे तक रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष रखी गई है। चयनित उम्मीदवारों को 22,411 रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार 590 रुपये के शुल्क के साथ icsil.in से प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

साउदर्न रेलवे भर्ती 2026

साउदर्न रेलवे ने स्काउट्स एंड गाइड्स कोटे के तहत लेवल-1 और लेवल-2 पदों पर कुल 17 रिक्तियां निकाली है। लेवल 1 के लिए 10वीं पास या ITI पास उम्मीदवार, जिनके पास नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट है। जबकि लेवल 2 के लिए न्यूनतम 50% अंकों के साथ 12वीं पास या 10वीं + ITI / अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट प्राप्त उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। भर्ती के लिए आयु सीमा 18 से 33 और 38 वर्ष है। आवेदन की अंतिम तिथि 18 अक्टूबर रात 11.59 बजे की है। उम्मीदवार rrcmas.in तक आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

नेशनल हाउसिंग बैंक (NHB) भर्ती 2026

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के तहत आने वाले नेशनल हाउसिंग बैंक (NHB) ने विभिन्न स्केल और विभागों (Legal, HR, Accounts, CS, IT) में विशेषज्ञ अधिकारियों के 6 पदों पर भर्ती निकाली है। संबंधित क्षेत्र में ग्रेजुएशन / पोस्ट ग्रेजुएशन, B.Tech, LLB / LLM, CA / CMA, या ICSI मेंबरशिप के साथ न्यूनतम निर्धारित अनुभव रघखने वाले उम्मीदवार nhb.org.in से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 850 रुपये और आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 175 रुपये है।

ऐसे करें आवेदन

स्टेप 1 - आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

स्टेप 2 - होमपेज पर दिए गए भर्ती लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3 - अब मोबाइल नंबर और ईमेल के माध्यम से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।

स्टेप 4 - लॉगिन क्रेडेंशियल का इस्तेमाल करके लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म भरना शुरू करें।

स्टेप 5 - आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

स्टेप 6 - आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें।

अंतिम समय में आवेदन के लिए जरूरी टिप्स

ICSIL भर्ती के आवेदन आज शाम 5:00 बजे ही बंद हो जाएंगे, इसलिए समय बीतने से पहले ही फॉर्म सबमिट करें, क्योंकि अंतिम घंटों में वेब ट्रैफिक अधिक होने के कारण सर्वर धीमा हो सकता है, इसलिए तुरंत ऑनलाइन आवेदन पूरा करें। फॉर्म सबमिट करने के बाद ई-रिसिप्ट (Payment Receipt) और फाइनल एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंटआउट/PDF सुरक्षित डाउनलोड करके रख लें।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article