लाइफस्टाइल

गलतियों पर पछताना छोड़ आगे बढ़ें, महागौरी से सीखें मन को हल्का करने का महाउपाय

नवरात्रि का आठवां दिन इस बात पर विचार करने के लिए प्रेरित करता है कि हम अपने अतीत की गलतियों की सजा खुद को देना कब बंद करेंगे।

Image

मा महागौरी से सीखें मन को शांत और हल्का रखने का तरीका

शारदीय नवरात्रि का पावन पर्व चल रहा है। देशभर में इस त्योहार की धूम है। नवरात्रि के आठवें दिन (महाष्टमी) मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी की पूजा की जाती है। हालांकि इस साल अष्टमी और नवमी, दोनों नौवें दिन (19 अक्टूबर) पड़ी है। हिंदू परंपरा में मां महागौरी को पवित्रता, शांति और आंतरिक नवीनीकरण का प्रतीक माना जाता है। जीवन में मानसिक शांति तलाश रहे लोगों के लिए महाष्टमी का यह दिन आत्म-क्षमा और पुरानी गलतियों या पछतावे को पीछे छोड़कर आगे बढ़ने का खास संदेश देता है।

नवरात्रि का आठवां दिन इस बात पर विचार करने के लिए प्रेरित करता है कि हम अपने अतीत की गलतियों की सजा खुद को देना कब बंद करेंगे। अक्सर लोग किसी पुरानी बात, टूटे हुए रिश्ते, किसी गलत फैसले या अतीत की अनबन को महीनों या सालों तक अपने मन में ढोते रहते हैं और खुद को ही दोषी मानते रहते हैं।

मां महागौरी का स्वरूप हमें यह सिखाता है कि अतीत की किसी गलती से सबक लेना और बात है, लेकिन उसी गलती के लिए खुद को लगातार मानसिक रूप से सजा देते रहना पूरी तरह गलत है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: तनाव में अपने ही बाल क्यों खींचने लगते हैं कुछ लोग

अतीत के बोझ से कैसे बाहर निकलें?

गलती और सीख में फर्क समझें: मां महागौरी का शांत और श्वेत स्वरूप आंतरिक शुद्धि का संदेश देता है। यह दिन इस बात का अहसास कराता है कि आप अपनी पिछली गलतियों से सीख लें, लेकिन वर्तमान को उसके बोझ तले न दबाएं।

खुद को माफ करना सीखें: यदि आपने अतीत में कोई गलती की थी और उसके लिए जरूरी प्रायश्चित या सुधार कर चुके हैं, तो अब उस अपराधबोध को ढोते रहने का कोई औचित्य नहीं है।

आत्म-चिंतन करें: महाष्टमी के इस पावन अवसर पर कुछ समय निकालकर यह लिखें कि अतीत की किस बात ने आपको सबसे ज्यादा दुखी किया, आपने उससे क्या सीखा और आज आप अपनी जिंदगी में क्या बदलाव लाना चाहते हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: क्यों अपराध जैसा लगने लगता है खाली बैठना?

महाष्टमी पर आध्यात्मिक साधना का तरीका

इस दिन ध्यान, प्रार्थना या डायरी लिखने के जरिए अपने मन का बोझ हल्का कर सकते हैं। खुद के साथ उतनी ही नरमी और सहानुभूति रखें जितनी आप किसी अच्छे दोस्त के साथ रखते हैं। मां महागौरी की प्रेरणा से अपने भीतर के डर, संकोच और आत्म-आलोचना को त्यागकर एक नई शुरुआत की दिशा में कदम बढ़ाएं।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article