मुंबई

Ram Mandir Pran Pratistha: 22 जनवरी को महाराष्ट्र में पब्लिक हॉलीडे, राज्य सरकार ने की घोषणा

अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के चलते महाराष्ट्र में भी छुट्टी का एलान किया गया है। यूपी, मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में इस दिन पब्लिक हॉलीडे या हाफडे घोषित किया गया है।

Image

अयोध्या राम मंदिर (फोटो साभार - ट्विटर)

Ram Mandir Pran Pratistha: अयोध्या के राम मंदिर में 22 जनवरी को रामलला का प्राण प्रतिष्ठा समारोह है, जिसके चलते कई राज्यों ने इस दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया, वहीं कुछ राज्यों में 22 जनवरी को हाफ डे रहने वाला है। इसी क्रम में अब महाराष्ट्र सरकार ने भी 22 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। अभी तक उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा, छत्तीसगढ़, गोवा, उत्तराखंड, गुजरात और राजस्थान ने 22 जनवरी को पब्लिक हॉलीडे और हाफ डे की घोषणा की थी। इस लिस्ट में अब महाराष्ट्र का नाम भी जुड़ गया है।

महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में छुट्टी

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले अयोध्या समेत पूरा देश राममय हो गया। इस दिन का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे है। अयोध्या में दूर-दूर से लोग इस ऐतिहासिक पल को देखने के लिए आने वाले हैं। रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का लाइव टेलीकास्ट भी होने वाला है, जिससे सभी रामभक्त अपने-अपने घरों में भी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा देख सके। इस ऐतिहासिक दिन पर अब तक कई राज्य सार्वजनिक अवकाश की घोषणा कर चुके हैं। जिसके बाद अब महाराष्ट्र में भी 22 जनवरी को सार्वजनिक छुट्टी रहेगी।

Maharastra holiday

22 जनवरी को महाराष्ट्र में सार्वजनिक अवकाश

इन राज्यों में बंद रहेंगी शराब की दुकानें

22 जनवरी को यूपी में सार्वजनिक अवकाश रहने के साथ ही पूरे राज्य में शराब की दुकानें भी बंद रहने वाली है। इस दिन सभी शैक्षणिक संस्थान भी यूपी में बंद रहेंगे। वहीं मध्य प्रदेश में भी सरकार ने स्कूलों की छुट्टी की घोषणा की है। इसके अलावा यहां 22 जनवरी को शराब और भांग की दुकानें बंद रहेंगी। छत्तीसगढ़, गोवा, उत्तराखंड में भी इस दिन छुट्टी रहेगी। इसके अलावा हरियाणा और गुजरात में 22 जनवरी को आधे दिन का अवकाश रहेगा।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article