Pakistan Flood:पाकिस्तान में बाढ़ से हाहाकार, फिर भी कर रहा हिंदू-मुसलमान, राहत शिविरों में हिंदुओं को जगह नहीं-Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 14, 2022, 12:12 AM IST

पाकिस्तान बाढ़ से जूझ रहा है इसके बाद भी मदद की थाली में मजहब का छौंका लगा रहा है, पाकिस्तान में बाढ़ से हाहाकार मचा है फिर भी हिंदू-मुसलमान करने में लगा है।

Pakistan Flood:पाकिस्तान में बाढ़ से हाहाकार, फिर भी कर रहा हिंदू-मुसलमान, राहत शिविरों में हिंदुओं को जगह नहीं-Video
Photo Credit: BCCL

पाकिस्तान इस वक्त बाढ़ के संकट से दो-चार हो रहा है और ये विभीषिका खासी बड़ी है, बताते हैं कि पाकिस्तान को भीषण बाढ़ के कारण 40 अरब डॉलर से अधिक का आर्थिक नुकसान हो सकता है। एक रिपोर्ट में यह अनुमान लगाया गया है। यह आंकड़ा संयुक्त राष्ट्र (UN) महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के 30 अरब डॉलर के आकलन से भी अधिक है। 

वहीं इस सबके बीच पाकिस्तान अपनी फितरत से बाज नहीं आ रहा है और बताते हैं कि पाकिस्तान में हिंदुओं पर अत्याचार जारी है और उन्हें बाढ़ राहत कैंपों में जगह नहीं मिल रही है, इसके अलावा जो भी उनकी आवाज उठा रहा है उसे गिरफ्तार किया जा रहा है।

कहा जा रहा है कि पाकिस्तान में रह रहे हिंदुओं को बाढ़ राहत शिविरों में स्थान नहीं दी जा रही है गौर हो कि बाढ़ के कारण पाकिस्तान में अभी तक कई सौ लोगों की मौत हो गई है।

बाढ़ की विभीषिका के बीच भी पाकिस्तान में रहने वाले हिंदू अल्पसंख्यकों पर अत्याचार का सितम जारी है और उन्हें तमाम तरीकों से परेशान किया जा रहा है।

End of Article