दुनिया

'पेशावर का दौरा न करें अमेरिकी नागरिक', पाकिस्तान में जारी हिंसा के बीच अमेरिका ने जारी किया सुरक्षा अलर्ट

Pakistan Violence: अमेरिकी दूतावास ने पाकिस्तान में एक सुरक्षा अलर्ट जारी कर अपने नागरिकों से 'सुरक्षा चिंताओं' के कारण 16 दिसंबर तक खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की राजधानी पेशावर का दौरा न करने को कहा है। बयान में कहा गया कि अमेरिकी नागरिकों को इस अवधि के दौरान होटल और इसके आसपास के क्षेत्र में जाने से बचने तथा यात्रा योजनाओं पर पुनर्विचार करने की सलाह दी जाती है।

Image

अमेरिकी झंडा

Photo : iStock

Pakistan Violence: अमेरिकी दूतावास ने पाकिस्तान में एक सुरक्षा अलर्ट जारी कर अपने नागरिकों से 'सुरक्षा चिंताओं' के कारण 16 दिसंबर तक खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की राजधानी पेशावर का दौरा न करने को कहा है।

US ने जारी किया सुरक्षा अलर्ट

‘सेरेना होटल, पेशावर को खतरा’ शीर्षक से सुरक्षा अलर्ट बुधवार को जारी किया गया जिसमें अमेरिकी दूतावास के कर्मियों को यहां स्थित उक्त होटल जाने से बचने और सावधानी बरतने की सलाह दी गई। बयान में कहा गया कि अमेरिकी नागरिकों को इस अवधि के दौरान होटल और इसके आसपास के क्षेत्र में जाने से बचने तथा यात्रा योजनाओं पर पुनर्विचार करने की सलाह दी जाती है।

इसमें कहा गया कि अमेरिकी नागरिकों को सितंबर में जारी परामर्श की याद दिलाई जाती है जिसमें कहा गया था कि आतंकवाद के चलते वे संबंधित प्रांत की यात्रा न करें। गौरतलब है कि पाकिस्तान के अशांत उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में सुन्नी और शिया समुदायों के बीच संघर्ष विराम के बावजूद दोनों में छिटपुट झड़पें जारी रहने के कारण बीते दिनों कम से कम 10 और लोग मारे गए थे तथा 21 अन्य घायल हुए थे।

(इनपुट: भाषा)

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article