पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज ने चेतावनी दी है कि अगर लॉर्ड्स वनडे में रोहित शर्मा को जबरदस्ती रिटायरमेंट पर मजबूर किया गया तो यह टीम मैनेजमेंट पर भारी पड़ सकता है। अगर रोहित के साथ कुछ होता है तो विराट कोहली भी संन्यास का ऐलान कर सकते हैं। हालांकि, शुक्रवार देर रात बीसीसीआई सचिव ने यह साफ कर दिया था कि रोहित खेलना जारी रखेंगे। बासित अली ने अपने यूट्यूब चैनल पर बोलते हुए कहा कि रोहित जब तक टीम में अपनी जगह को जस्टिफाई कर रहे हैं, उन्हें खेलना देना चाहिए। रोहित पर बढ़ता दबाव विराट के फैसले को भी प्रभावित कर सकता है।
उन्होंने कहा 'अगर वह अच्छा परफॉर्म करते हैं तो उन्हें खेलते रहने देना चाहिए। इंग्लैंड के खिलाफ केवल दो मैच के प्रदर्शन और कोच गौतम गंभीर के पसंद और नापसंद के लिहाज से फैसला नहीं लेना चाहिए। रोहित के फैसले पर विराट का भविष्य भी निर्भर कर सकता है। इससे पहले दोनों ने टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद एक साथ इस फॉर्मेट को अलविदा कह दिया था। टेस्ट से रिटायरमेंट में भी दोनों के बीच ज्यादा अंतर नहीं था।
टाइम्सनाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें- रोहित के आखिरी वनडे डिबेट की टाइमिंग पर अश्विन ने उठाए सवाल
उन्होंने कहा 'अगर अभी रोहित की बारी है तो अगला नंबर विराट का हो सकता है। जिस तरह से विराट ने टेस्ट से संन्यास लिया था, उसको देखते हुए ऐसा लगता है कि दोनों लॉर्ड्स में रिटायरमेंट का ऐलान कर सकते हैं। अगर उन पर ज्यादा दबाव बनाया जाए तो यह सबसे बड़ी गलती हो सकती है। फैंस विराट को अब भी खेलते देखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि अगर आप किसी को विदाई देना चाहते हैं तो उन्हें अपने लोगों के बीच एक मौका देना चाहिए। मुझे उम्मीद है कि लॉर्ड्स वनडे रोहित का आखिरी मैच नहीं होगा।
