एजुकेशन

NTA ला रहा है DigiLocker सिस्टम, अब पुराना NEET स्कोरकार्ड भी आसानी से मिलेगा

अगर आपने पिछले सालों में NEET दिया था और अब स्कोरकार्ड चाहिए, तो अच्छी खबर है। NTA यानी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने कहा है कि वो DigiLocker पर एक नया सिस्टम बना रहा है। इसके जरिए कैंडिडेट्स अपने पुराने सालों के NEET स्कोरकार्ड भी निकाल सकेंगे।

Image

NTA

अगर आपने पिछले सालों में NEET दिया था और अब स्कोरकार्ड चाहिए, तो अच्छी खबर है। NTA यानी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने कहा है कि वो DigiLocker पर एक नया सिस्टम बना रहा है। इसके जरिए कैंडिडेट्स अपने पुराने सालों के NEET स्कोरकार्ड भी निकाल सकेंगे। चलिए पूरा मामला जानते हैं - NEET-UG 2020 की एक छात्रा ने RTI लगाई थी। उसे अपने स्कोरकार्ड की सर्टिफाइड कॉपी चाहिए थी ताकि वो FMGE यानी फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जाम के लिए पात्रता साबित कर सके। लेकिन NTA ने मना कर दिया।

NTA ने क्यों मना किया?

NTA ने CIC यानी सेंट्रल इन्फॉर्मेशन कमीशन को बताया कि उनके नियम के हिसाब से रिजल्ट आने के 90 दिन बाद पुराने रिकॉर्ड डिलीट कर दिए जाते हैं।

छात्रा ने RTI 90 दिन बाद लगाई थी, इसलिए रिकॉर्ड पहले ही हट चुका था।

छात्रा का कहना था कि NEET क्वालिफाई करना उसका स्थायी रिकॉर्ड है और उसे ये डॉक्यूमेंट मिलना चाहिए। लेकिन इन्फॉर्मेशन कमिश्नर सुधा रानी रेलंगी ने NTA की बात सही मानी। उन्होंने कहा कि RTI के तहत ऑफिस सिर्फ वही जानकारी दे सकता है जो उसके पास मौजूद हो। पुराना डेटा फिर से बनाकर देना जरूरी नहीं है।

अब क्या होने वाला है?

सुनवाई के दौरान NTA ने बताया कि वो इस समस्या का हल निकाल रहा है। DigiLocker के साथ लिंक सिस्टम बन रहा है। एक बार ये शुरू हो गया तो स्टूडेंट्स अपने पुराने NEET स्कोरकार्ड खुद डाउनलोड कर सकेंगे। NTA के मुताबिक ये काम आखिरी स्टेज में है और जल्द ही शुरू हो जाएगा।

स्टूडेंट्स को क्या फायदा होगा?

  • पुराना स्कोरकार्ड खो जाए तो टेंशन नहीं। DigiLocker से दोबारा निकाल सकेंगे।
  • FMGE, विदेश में पढ़ाई या किसी वेरिफिकेशन के लिए तुरंत प्रूफ मिल जाएगा।
  • NTA ऑफिस के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।

अभी सिस्टम पूरी तरह चालू नहीं हुआ है। लेकिन NTA ने साफ किया है कि ये बहुत जल्दी आ जाएगा। तब तक अगर आपको पुराना स्कोरकार्ड चाहिए और 90 दिन निकल चुके हैं, तो NTA उसे नहीं दे पाएगा। इसलिए सलाह है कि रिजल्ट आते ही स्कोरकार्ड का PDF और प्रिंट दोनों संभाल कर रख लें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article