टेक्नोलॉजी की दुनिया में लैपटॉप हमारी जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन चुका है। चाहे वर्क फ्रॉम होम करने वाले प्रोफेशनल्स हों, ऑनलाइन क्लासेस लेने वाले स्टूडेंट्स हों या फिर गेमिंग के शौकीन युवा—हर किसी को एक भरोसेमंद लैपटॉप की जरूरत होती है। लेकिन जब हम बाजार में या किसी ई-कॉमर्स वेबसाइट पर लैपटॉप तलाशने निकलते हैं, तो तकनीक की दुनिया हमें 'Processor' और 'RAM' जैसे भारी-भरकम शब्दों के चक्रव्यूह में उलझा देती है।
अक्सर ग्राहकों के सामने सबसे बड़ा कंफ्यूजन होता है कि वे अपने बजट में किसे ज्यादा प्राथमिकता दें? क्या एक दमदार और महंगे प्रोसेसर वाला लैपटॉप चुनना समझदारी है, या फिर ज्यादा जीबी (GB) रैम वाले मॉडल पर पैसा लगाना बेहतर होगा? कई बार लोग विज्ञापन के बहकावे में आकर गलत कॉम्बिनेशन चुन लेते हैं और बाद में उनका लैपटॉप हैंग होने लगता है। अगर आप भी नया लैपटॉप खरीदने की सोच रहे हैं और इस उलझन से बचना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है। आइए, बेहद आसान और सरल हिंदी में समझते हैं कि रैम और प्रोसेसर का असली गणित क्या है और आपकी जरूरत के हिसाब से क्या ज्यादा जरूरी है।
प्रोसेसर और रैम क्या हैं?
आपको इसे एकदम आसान और सरल भाषा में समझाते हैं। इसके लिए हम एक ऑफिस का उदाहरण लेते हैं।
प्रोसेसर (Processor - CPU): यह आपके लैपटॉप का 'दिमाग' या दफ्तर का 'बॉस/मैनेजर' है। बॉस जितना होशियार और तेज होगा, काम उतनी ही जल्दी और सूझ-बूझ से खत्म होगा। लैपटॉप में प्रोसेसर का काम डेटा को प्रोसेस करना और कमांड्स को पूरा करना है।
रैम (RAM - Random Access Memory): यह आपके दफ्तर की 'वर्किंग टेबल' (काम करने की मेज) है। आपकी टेबल जितनी बड़ी होगी, आप एक साथ उतनी ही ज्यादा फाइलें, रजिस्टर और सामान खोलकर रख पाएंगे। लैपटॉप में रैम का काम चल रहे ऐप्स और फाइलों को अस्थायी रूप से संभालना है।
प्रोसेसर कब ज्यादा जरूरी है?
अगर आपके डिवाइस में प्रोसेसर स्लो है या फिर पुराना है तो आप कितनी भी बड़ी रैम ले ले, काम में आपको परफॉर्मेंस या फिर स्पीड नहीं मिलेगी। अगर आपको बहुत हैवी सॉफ्टवेयर चलाते हैं जैसे- वीडियो एडिटिंग सॉफ्टवेयर, 3D कोडिंग या फिर हैवी गेमिंग करते हैं तो ऐसे में आपको अच्छे हाई स्पीड प्रोसेसर की जरूरत होती है। एक अच्छा प्रोसेसर आपके लैपटॉप को अगले 4-5 साल तक धीमा नहीं होने देता। लैपटॉप कितनी तेजी से चालू होगा और कोई भारी ऐप कितनी जल्दी खुलेगा, यह प्रोसेसर तय करता है। अगर आप Intel का लैपटॉप ले रहे हैं, तो कम से कम Core i5 (या Core Ultra 5) और AMD में Ryzen 5 चुनें। बेसिक काम के लिए i3 या Ryzen 3 भी चल सकता है।
अगर आपका बॉस (प्रोसेसर) ही धीमा है, तो टेबल कितनी भी बड़ी (रैम) क्यों न हो, काम तेजी से नहीं हो पाएगा। आपको एक दमदार प्रोसेसर की जरूरत तब होती है जब:
रैम (RAM) कब ज्यादा जरूरी है?
अब हम रैम की बात करें तो अगर आप ज्यादा रैम चुन रहे हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि रैम कितनी भी ज्यादा हो लेकिन प्रोसेसर धीमा है तो एक बार में एक ही फाइल पर काम कर पाएगा। दूसरी फाइल पर काम करने के लिए प्रोसेसर को पुराना काम बंद करना होगा। आपको ज्यादा रैम की जरूरत तब पड़ती है जब आप एक साथ क्रोम ब्राउजर में 20 टैब खोलते हैं, बैकग्राउंड में गाना बजाते हैं, और साथ में वर्ड या एक्सेल पर काम करते हैं। कम रैम होने पर लैपटॉप बार-बार अटकने या 'लैग' होने लगता है।आज के समय में 8GB RAM बेसिक जरूरत बन चुकी है। लेकिन अगर आप चाहते हैं कि सभी ऐप्स स्मूदली ओपन हों बिना किसी लैग तो आपको कम से कम 16GB रैम वाले लैपटॉप को चुनना चाहिए।
अगर बजट कम है और किसी एक को चुनना हो, तो प्रोसेसर को प्राथमिकता दें। इसकी वजह यह है कि ज्यादातर लैपटॉप में रैम को बाद में (Future Upgrade) बढ़ाया जा सकता है, लेकिन लैपटॉप का प्रोसेसर कभी बदला नहीं जा सकता।
