दुनिया

अमेरिका में राष्ट्रपति भी सुरक्षित नहीं? 4 हत्याएं जो हिला गई दुनिया

US Presidents assassination: इतिहास गवाह है, अमेरिका जो सबसे पावरफुल देश माना जाता है, वह अपने ही राष्ट्रपतियों को हमेशा नहीं बचा पाया। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

Image

अमेरिका में राष्ट्रपति भी सुरक्षित नहीं? 4 हत्याएं जो हिला गई दुनिया

President security failure: दुनिया का सबसे ताकतवर देश… अमेरिका। जहां सुरक्षा के नाम पर अरबों डॉलर खर्च होते हैं लेकिन इतिहास गवाह है, यह देश अपने ही राष्ट्रपतियों को हमेशा नहीं बचा पाया। आज हम ये बात इसलिए भी कर रहे हैं क्योंकि वर्तमान में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे थे और वहां गोलीबारी हो गई। उनको कोई नुकसान पहुंचता इससे पहले ही उन्हें वहां से सेफ निकाल लिया गया, लेकिन हमेशा ऐसा नहीं हुआ। अमेरिका में अब तक 4 राष्ट्रपति मारे जा चुके हैं यानी उनकी हत्या की गई है। आइए इस बारे में जानते हैं।

साल 1865

जब Abraham Lincoln, जिन्होंने अमेरिका को गृहयुद्ध से बाहर निकाला, जब वह वाशिंगटन के एक थिएटर में बैठे थे, तभी अचानक एक शख्स पीछे से आता है और उन्हें गोली मार देता है। लिंकन उस समय वाशिंगटन के फोर्ड थियेटर में नाटक देख रहे थे, जहां जान वाइक्स बूथ नामक व्यक्ति ने उन्हें गोली मार दी। इससे पूरा देश सदमे में आ गया।

फिर 1881

James A. Garfield को रेलवे स्टेशन पर गोली मारी जाती है। हालांकि, वह वह तुरंत नहीं मरते, लेकिन उनकी हालात बेहद खराब हो जाती है, जहां दर्द और infection से महीनों लड़ने के बाद वे हार जाते हैं। वाशिंगटन में रेलवे स्टेशन पर उन्हें गोली मारी गई थी। ढाई महीने बाद उनकी मृत्यु हो गई थी।

1901

William McKinley एक public event में लोगों से मिल रहे थे और वहीं उन पर हमला हो जाता है। कुछ दिन बाद उनकी मौत हो जाती है। न्यूयार्क के बफेलो में उनपर हमला होता है।

और फिर आता है वो दिन… जिसने पूरी दुनिया को हिला दिया

1963

John F. Kennedy खुली कार में, हजारों लोगों के बीच और अचानक—गोलियों की आवाज। 1963 में टेक्सास के डलास में उन्हें उस वक्त गोली मारी गई थी जब वह काफिले की एक कार पर सवार थे। ली हार्वे ओस्वल्ड नामक व्यक्ति ने उन्हें गोली मारी थी।

दुनिया का सबसे ताकतवर देश अपने राष्ट्रपतियों को नहीं बचा पाया

दुनिया का सबसे ताकतवर देश अपने राष्ट्रपतियों को नहीं बचा पाया

आज तक ये सवाल बना हुआ है कि क्या ये सिर्फ एक शूटर का काम था या इसके पीछे कोई बड़ी साजिश थी? लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती…

कई राष्ट्रपति ऐसे भी रहे… जो मौत के बहुत करीब जाकर बच गए

1950

Harry S. Truman के घर में घुसकर हमला किया गया। 1950 में वाशिंगटन के ब्लेयर हाउस में दो बंदूकधारी घुस गए थे। ट्रुमैन तो बच गए थे, लेकिन एक पुलिसकर्मी और एक हमलावर मारा गया था।

1981

Ronald Reagan को भी गोली लगी थी, लेकिन वो बच गए। वर्ष 1981 में वाशिंगटन के हिल्टन होटल के बाहर उन्हें गोली मारी गई थी। रीगन तब घायल हो गए थे, जब एक गोली लिमोजिन से टकराकर उनकी बाएं बगल में लगी थी। लेकिन वे बच गए।

2005

George W. Bush पर ग्रेनेड फेंका गया था, लेकिन वो फटा ही नहीं। 2005 में जब बुश जार्जिया के राष्ट्रपति मिखाइल साकाश्विली के साथ रैली में भाग ले रहे थे तभी उनकी ओर एक हथगोला फेंका गया। हथगोला फटा नहीं था।

सवालों का बड़ा घेरा

इतिहास के इन पन्नों से कई सवाल खड़े होते हैं। इतनी सुरक्षा, इतनी पावर, फिर भी बार-बार हमले क्यों? क्या ये सिर्फ घटनाएं थीं या इसके पीछे छिपा है कोई बड़ा खेल? आप क्या सोचते हैं, क्या दुनिया की सबसे ताकतवर कुर्सी भी सुरक्षित नहीं?

व्हाइट हाउस में संवाददाताओं के रात्रिभोज के दौरान गोलीबारी

अमेरिकी राष्ट्रपति के निवास ’व्हाइट हाउस’ में संवाददाताओं के वार्षिक रात्रिभोज के दौरान गोलीबारी की घटना से मची अफरातफरी के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य प्रमुख नेताओं को कार्यक्रम स्थल से बाहर निकाला गया। प्रारंभिक तौर पर किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। एक कानून-प्रवर्तन अधिकारी ने बताया कि एक अज्ञात हमलावर ने गोलीबारी की। अधिकारियों के अनुसार, यह घटना उस बॉलरूम के बाहर हुई जहां ट्रंप और अन्य अतिथि मौजूद थे। हालांकि, घटना के सटीक कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका। कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है और इसे बाद में आयोजित किया जाएगा। हमलावर को पकड़ लिया गया है।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article