दुनिया

UPS Plane Crash: अमेरिका में बड़ा विमान हादसा, लुइसविल एयरपोर्ट पर टेकऑफ के साथ ही धू-धू कर जला कार्गो प्लेन; 7 लोगों की मौत

अमेरिका में मंगलवार शाम को लुइसविले मुहम्मद अली इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरने के बाद एक यूपीएस कार्गो विमान हादसे का शिकार हो गया। फ्लाइट क्रैश होने के बाद उसमें आग लग गई। इस घटना में 7 लोगों की मौत हो गई और 11 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

Image

अमेरिका में बड़ा विमान हादसा (AP)

Photo : AP

America Plain crash: अमेरिका में मंगलवार शाम को बड़ा विमान हादसा हो गया। लुइसविल मुहम्मद अली इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरने के बाद एक यूपीएस कार्गो विमान क्रैश हो गया। जिसके बाद विमान में भयंकर आग लग गई। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई और 11 लोग घायल बताए जा रहे हैं। केंटकी के गवर्नर एंडी बेशियर ने मृतकों की संख्या बढ़ने की संभावना जताई है। फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने बताया कि विमान ने डेनियल के. इनौए इंटरनेशनल एयरपोर्ट (होनोलूलू) जाने के लिए उड़ान भरी थी। तभी टेक ऑफ के बाद यह हादसा हो गया। इस घटना को लेकर एफएए और एनटीएसबी की टीम जांच कर रही हैं।

फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यूपीएस फ्लाइट 2974 ने स्थानीय समयानुसार मंगलवार 4 नवंबर को शाम 5:15 बजे लुइसविल एयरपोर्ट से उड़ान भरी। टेक ऑफ के कुछ मिनट बाद ही यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। FAA ने बताया कि यह विमान एक मैकडॉनेल डगलस एमडी-11 (McDonnell Douglas MD-11) था। इस हादसे की जांच FAA और NTSB द्वारा की जाएगी, जिसमें NTSB मुख्य एजेंसी के तौर पर जांच का नेतृत्व करेगी और सभी अपडेट्स की जानकारी देगी।

इस हादसे के वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। जिसमें विमान के बाएं पंख में आग की लपटें और धुएं का गुबार दिखाई दे रहा है। जिसके बाद विमान ने उड़ने की कोशिश की, लेकिन थोड़ी ऊंचाई पर जाकर तेज धमाके के साथ जमीन पर गिर पड़ा और आग के गोले में बदल गया। वीडियो में रनवे के अंत में एक इमारत की छत का हिस्सा भी क्षतिग्रस्त दिखाई दिया।

घटनास्थल पर स्थिति अभी भी खतरनाक

गवर्नर बेशियर ने कहा, “हम सभी केंटकी निवासियों से इस हादसे में प्रभावित लोगों के लिए प्रार्थना करने का अनुरोध करते हैं। उन्होंने बताया कि इस हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस और दमकलकर्मी तैनात हैं, लेकिन घटनास्थल पर अभी भी आग की लपटों और ज्वलनशील व विस्फोटक पदार्थों के कारण स्थिति बेहद खतरनाक है। मेयर क्रेग ग्रीनबर्ग ने बताया कि विमान में मौजूद फ्यूल कई मायनों से गंभीर चिंता का विषय है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

उधर अमेरिका के साथ न्यूयॉर्क में बातचीत कर रहे थे अब्बास अराघची, इधर ईरान में आ गया महाभियोग प्रस्ताव

उधर अमेरिका के साथ न्यूयॉर्क में बातचीत कर रहे थे अब्बास अराघची, इधर ईरान में आ गया महाभियोग प्रस्ताव

इस्लाम के सबसे पवित्र स्थल 'मक्का' की हिफाजत के लिए सऊदी भेजे गए नौमान महमूद, कौन हैं ये अधिकारी, जिसपर PAK ने किया ऐतबार?

इस्लाम के सबसे पवित्र स्थल 'मक्का' की हिफाजत के लिए सऊदी भेजे गए नौमान महमूद, कौन हैं ये अधिकारी, जिसपर PAK ने किया ऐतबार?

UNSC की पुरानी व्यवस्था पर G-4 ने उठाए सवाल, स्थायी सीट के लिए भारत, जापान, जर्मनी-ब्राजील ने खोला मोर्चा, तत्काल सुधार की मांग

UNSC की पुरानी व्यवस्था पर G-4 ने उठाए सवाल, स्थायी सीट के लिए भारत, जापान, जर्मनी-ब्राजील ने खोला मोर्चा, तत्काल सुधार की मांग

पाकिस्तान में मचेगा हाहाकार, इमरान खान के समर्थक हिलाएंगे शहबाज सरकार...प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए दिए 'नेट लॉन्चर'

पाकिस्तान में मचेगा हाहाकार, इमरान खान के समर्थक हिलाएंगे शहबाज सरकार...प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए दिए  'नेट लॉन्चर'

'अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था विफल, भारत-पाक जैसे विवाद सुलझाने में असमर्थ': संयुक्त राष्ट्र संघ में मार्को रुबियो का बड़ा बयान

'अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था विफल, भारत-पाक जैसे विवाद सुलझाने में असमर्थ': संयुक्त राष्ट्र संघ में मार्को रुबियो का बड़ा बयान