क्रिकेट

टीम इंडिया में वापसी के लिए मोहम्मद शमी को क्या करना चाहिए, जहीर खान ने दिया सुझाव

टीम इंडिया के पूर्व गेंदबाज जहीर खान ने मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर प्रतिक्रिया दी है। जहीर खान ने बताया कि शमी को क्या करना चाहिए। जहीर के अनुसार शमी को सारा ध्यान अपने प्रदर्शन पर लगाना चाहिए और उन्हें सेलेक्शन के बारे में चिंता नहीं करनी चाहिए।

Image

मोहम्मद शमी (साभार-X)

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी वापसी के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं, लेकिन उनके खेलने को लेकर अनिश्चितता बढ़ती जा रही है। आखिरी बार टीम इंडिया की जर्सी में शमी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में दिखे थे। उसके बाद से वह लगातार टीम से बाहर चल रहे हैं और जब भी मौका मिलता है घरेलू क्रिकेट में अपना दम दिखा रहे हैं, लेकिन अब तक सेलेक्टर की नजर उन पर पड़ी नहीं है।

अब भारत के पूर्व गेंदबाज जहीर खान ने उन्हें एक खास सलाह दी है। जहीर खान ने बताया कि शमी को क्या करना चाहिए। जहीर के अनुसार शमी को सारा ध्यान अपने प्रदर्शन पर लगाना चाहिए और उन्हें सेलेक्शन के बारे में चिंता नहीं करनी चाहिए।

विमल कुमार से बात करते हुए जहीर ने कहा 'उसे वही करते रहना होगा जो उसके हाथ में है। आगे कैसे बढ़ना है, यह तय करना उसी पर निर्भर है। अगर वह खेल रहा है, तो इसका मतलब है कि वह 2027 वनडे विश्व कप के लिए उपलब्ध है। मैं इसे इसी तरह देखता हूं, लेकिन मुझे नहीं पता कि टीम प्रबंधन उसे किस नजरिए से देख रहा है।

बुमराह की जगह मिले शमी को मौका

वनडे विश्व कप के लिए भारतीय टीम को अंतिम रूप देने में अभी कुछ समय बाकी है। जसप्रीत बुमराह चोटिल हैं, और विश्व कप से पहले किसी भी तरह की परेशानी से बचने के लिए भारत को उनके वर्कलोड का ध्यान में रखना होगा। वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज चयनकर्ताओं के लिए शमी को परखने का अच्छा मौका हो सकता है। अगर वह अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो यह भारत के लिए बहुत बड़ा फायदा होगा। अगर वह उम्मीदों पर खरे नहीं उतरते हैं, तो भारत के पास अन्य विकल्पों पर विचार करने के लिए पर्याप्त समय होगा।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article