क्रिकेट

टीम इंडिया में वापसी पर सामने आई सरफराज खान की पहली प्रतिक्रिया

दो साल बाद टीम इंडिया में वापसी करने वाले सरफराज खान की पहली प्रतिक्रिया सामने आ गई है। उन्होंने टीम में वापसी के बाद भी प्रतिक्रिया देने में देर नहीं लगाई। उन्होंने अपनी खुशी इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए साझा की।

Image

सरफराज खान (साभार-X)

रविवार का दिन मुंबई के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज सरफराज खान के लिए उस वक्त खास बन गया जब बीसीसीआई ने इंजर्ड साई सुदर्शन के रिप्लेसमेंट के तौर पर उनके नाम का ऐलान किया। साई सुदर्शन के चोट के कारण सीरीज से बाहर जाने के बाद वह रेस में सबसे आगे चल रहे थे। 24 घंटे पहले टीम में ना चुने जाने पर सरफराज ने इंस्टाग्राम पर क्रिप्टिक पोस्ट के जरिए अपनी नाराजगी जताई थी। उन्होंने टीम में वापसी के बाद भी प्रतिक्रिया देने में देर नहीं लगाई। उन्होंने अपनी खुशी इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए साझा की। दो साल बाद टीम में वापसी करने वाले सरफराज ने टीम इंडिया की ट्रेवल जर्सी में तस्वीर साझा की और उनके चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी।

सरफराज खान ने पिता के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए दिल की इमोजी के साथ लिखा इन। भारत के लिए 6 टेस्ट खेलने वाले सरफराज आखिरी बार न्यूजीलैंड के खिलाफ नवंबर 2024 में खेले थे। 6 टेस्ट मैच में उनके नाम 37.10 की औसत से 371 रन हैं। इस दौरान उन्होंने एक शतक और 3 अर्धशतक जड़ा है। उनका सर्वाधिक स्कोर 150 रन है जो उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में जड़ा था।

बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के दौरान सरफराज खान टीम इंडिया का हिस्सा थे, लेकिन एक भी मैच में उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला। भारत को 1-4 से हार का सामना करना पड़ा। इसके अलावा वो इंग्लैंड के खिलाफ इंडिया ए टीम का हिस्सा थे। लेकिन उन्हें 5 मैच की सीरीज के लिए नहीं चुना गया।

भारत का अपडेटेड स्क्वॉड- शुभमन गिल, केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर ब्रार, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, आकिब नबी और सरफराज खान।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article